Select Date:

दीपक चाहर का सामान विमान से गायब:मलेशियन एयरलाइंस की बदइंतजामी पर भड़के ऑलराउंडर

Updated on 04-12-2022 05:55 PM

भारतीय ऑलराउंडर दीपक चाहर सहित टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड से बांग्लादेश की यात्रा के दौरान सामान खो गया है। चाहर ने इसके लिए मलेशियन एयरलाइंस को दोषी ठहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर मलेशियन एयरलाइंस को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। चाहर ने यह भी आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान फ्लाइट में उन्हें और उनके टीम के साथियों को सही से खाना भी नहीं दिया गया। चाहर के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मलेशियन एयरलाइन्स ने असुविधा के लिए माफी मांगी है।

दरअसल टीम इंडिया को रविवार से बांग्लादेश के खिलाफ उसके घर में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे टीम में शामिल सदस्य न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद डायरेक्ट बांग्लादेश के लिए रवाना हो गए।

चाहर टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर, शिखर धवन, शुभमन गिल और वाशिगंटन सुंदर के साथ क्वालालंपुर होते हुए मलेशियन एयरलाइन्स से ढाका पहुंचे। जबकि उमरान मलिक और सूर्यकुमार यादव भारत आ गए। उधर, चोट के कारण मोहम्मद शमी टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह उमरान मलिक को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। वे जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे।

मलेशियन एयरलाइन्स में यात्रा का खराब अनुभव
चाहर ने शनिवार को प्रैक्टिस सेशन से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यात्रा के दौरान हुई असुविधा की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मलेशियन एयरलाइंस में यात्रा का अनुभव काफी खराब रहा। रविवार को मैच खेलना है, 24 घंटे हो चुके हैं। अभी तक मेरा और मेरे कुछ साथियों का सामान भी नहीं मिला है।

बिना जानकारी के ही पहले उन्होंने उड़ान में बदलाव कर दिया और बाद में बिजनेस क्लास में सही से खाना भी नहीं दिया। मलेशियन एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर कम्प्लेन फॉर्म भेजा, पर वह भी नहीं खुला है। वहीं मलेशियन एयरलाइंस ने क्रिकेटरों को हुए असुविधा के लिए माफी मांगी है।

बांग्लादेश में वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.