Select Date:

बांग्लादेश में भारतीय दूतावास के सुरक्षाकर्मी की मौत:फर्श पर डेड बॉडी मिली

Updated on 20-05-2026 01:19 PM
ढाका, बांग्लादेश के चिटगांव शहर में स्थित भारतीय दूतावास परिसर के अंदर मंगलवार को एक भारतीय सुरक्षाकर्मी मृत पाया गया। मृतक की पहचान 35 साल के नरेंद्र के तौर पर हुई है। वे हरियाणा के रहने वाले थे और दूतावास में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे।

नरेंद्र सोमवार रात अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने कमरे में लौटे थे। मंगलवार सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनके साथ वालों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। कई बार फोन और आवाज लगाने के बाव भी कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद अधिकारियों ने उनके कमरे का दरवाजा खोला। अंदर कमरे के फर्श पर नरेंद्र की डेड बॉडी मिली। वे कैंपस के भीतर बने स्टाफ डॉर्मिटरी में रहते थे। अभी तक मृत सुरक्षाकर्मी की कोई सामने नहीं आई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी नजरुल इस्लाम ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।

उन्होंने कहा, हमें सूचना मिलने के बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शव पर चोट, घाव या संघर्ष के निशान नहीं मिले

पुलिस अधिकारी आरिफुल इस्लाम ने बताया कि शव पर किसी भी तरह की चोट, घाव या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि नरेंद्र की मौत हार्ट अटैक या स्ट्रोक की वजह से हुई है।

उन्होंने कहा कि मुमकिन है कि रात के दौरान या सुबह बाथरूम से निकलने के बाद उन्हें दिल का दौरा या स्ट्रोक आया हो। असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।”

पुलिस के मुताबिक, शव को भारतीय अधिकारियों की मौजूदगी में चिटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मॉर्चरी भेजा गया।

भारतीय दूतावास ने कोई बयान जारी नहीं किया

भारतीय दूतावास की ओर से फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय अधिकारी बांग्लादेश प्रशासन और पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि मौत के कारणों पूरी जांच हो सके।

घटना के बाद एहतियात के तौर पर भारतीय दूतासाव के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियां स्टाफ डॉर्मिटरी और आसपास के इलाके से सबूत जुटाने में लगी हुई हैं।

चिटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर आमिरुल इस्लाम ने कहा कि मामला एक विदेशी दूतावास से जुड़ा है, इसलिए पुलिस सीमित जानकारी ही शेयर कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्यादा जानकारी के लिए भारतीय मिशन से संपर्क किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.