Select Date:

हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत:पिता के दशगात्र कार्यक्रम का सामान लेने जा रहा था युवक, मौके पर तोड़ा दम

Updated on 17-12-2022 06:19 PM

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में अपने पिता के दशगात्र कार्यक्रम के लिए सामान लेने निकले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी बाइक को हाईवा ने जोरदार टक्कर मारी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अमलेश्वर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

अमलेश्वर पुलिस के मुताबिक पाटन क्षेत्र के ग्राम रुही निवासी सागर वर्मा (26 साल) के यहां शनिवार को उसके पिता का दशगात्र का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के लिए कुछ सामान लाना था। सागर अपनी बाइक सीजी 07 एलए 9594 से शुक्रवार शाम जामगांव गया हुआ था। वह वहां से लौट रहा था। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार हाईवा सीजी 04 एम 4797 के चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। सड़क दुर्घटना में सागर हाइवा के नीचे आ गया और उसका पहिया उसके सिर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई करके शव को मरचुरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को पिता की बरसी के दिन सागर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सागर की मौत से पूरे रूरी गांव में मातम से पसर गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लोगों ने की भारी वाहनों में नियंत्रण की मांग
दुर्घटना के बाद गुस्साए आसपास के लोगों ने वहां चक्का जाम करने की भी कोशिश की, लेकिन अमलेश्वर पुलिस ने समय रहते उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस से मांग की यहां भारी वाहनों के आवागमन को कंट्रोल किया जाए। सबसे अधिक दुर्घटनाएं भारी वाहनों के चलने से ही हो रही हैं। पुलिस का कंट्रोल न होने से हाईवा यहां से तेज रफ्तार में निकलते हैं और दुर्घटना को अंजाम देते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.