जेजे अस्पताल प्रशासन ने सोमवार 2.27 बजे पोस्टमॉर्टम पूरा किया और रिपोर्ट कासा पुलिस स्टेशन, स्थानीय पुलिस स्टेशन को भेज दी है जहां दुर्घटना हुई थी। अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कार की रफ्तार तेज थी।" साइरस मिस्त्री के पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह पॉलीट्रोमा और शरीर के कई अंगो में चोट लगने को बताई जा रही है। पॉलीट्रोमा वह स्थिति होती है, जिसमें सिर के भीतर ही ऊतकों के भीतर थक्के वाले रक्त की एक ठोस सूजन हो जाती है, जिसके मेडिकल टर्म में इंट्राक्रैनील हेमेटोमा कहत हैं। ये मुख वक्ष या पेट की चोट के कारण भी हो सकता है।