CSK की बढ़ी मुश्किलें, खलील अहमद पूरे IPL 2026 से बाहर, जानें कौन ले सकता है जगह
Updated on
16-04-2026 02:16 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट की वजह से टूर्नामेंट के बाकी बचे सभी मैचों से बाहर हो गए हैं। सीएसके ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि खलील की मांसपेशियों की चोट को ठीक होने में कम से कम 12 हफ्तों का समय लगेगा। खलील को यह चोट 14 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी, जिसके बाद उन्हें अपना ओवर बीच में ही छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा था।
CSK के लिए दोहरा झटका
खलील का बाहर होना चेन्नई के लिए दोहरा झटका है क्योंकि टीम पहले से ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। दिग्गज एमएस धोनी अपनी इंजरी के कारण संघर्ष कर रहे हैं और हालांकि वे अभ्यास सत्र में दिख रहे हैं, लेकिन अभी तक पूरी तरह मैच फिट नहीं हुए हैं। इसके अलावा नाथन एलिस पहले ही बाहर हैं और उनके विकल्प स्पेंसर जॉनसन भी अब तक टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
अब खलील की जगह भरने के लिए चेन्नई के पास दो मुख्य विकल्प हैं। पहले हैं मुकेश चौधरी, जो खलील की तरह ही बाएं हाथ से स्विंग गेंदबाजी करते हैं। दूसरा नाम रामकृष्ण घोष का है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए गेंद और बल्ले दोनों से तहलका मचाया है। घोष ने हाल ही में मुंबई के खिलाफ 27 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेली थी और हिमाचल के खिलाफ 7 विकेट भी चटकाए थे। शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में देखना होगा कि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ किस खिलाड़ी पर भरोसा जताते हैं।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…