कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट! जानिए आज आपके शहर में किस रेट में बिक रहा पेट्रोल-डीजल
Updated on
24-11-2022 04:34 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में उठा-पटक जारी है। पिछले कुछ वक्त में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल कीमतों (Crude Oil Price) में लगातार गिरावट आ रही है। आज यानी 24 नवंबर 2022 को भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil Price) के प्राइस में गिरावट के बाद यह 77.65 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल के प्राइस में भी कमी दर्ज की गई है और यह 85.41 डॉलर प्रति बैरल के आस पास ट्रेड कर रहा है। ओपेक देशों की तरफ से किए निर्णय का असर यह हुआ कि रिकॉर्ड लेवल तक गिरने वाला क्रूड बढ़कर एक समय 100 डॉलर के करीब पहुंच गया था। हालांकि घरेलू बाजार में पिछले छह महीने से पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol-Diesel Price) एक ही स्तर पर बना हुआ है। आज यानी गुरुवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में की बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 23 नवंबर 2022 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 186वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…