Select Date:

सरकार की इस स्कीम में आपको मिलेंगे ₹1 करोड़, बस हर दिन जमा करें 417 रुपये, चेक करें डिटेल

Updated on 21-08-2022 07:01 PM
PPF Investment: अगर आप भी करोड़पति बनने (How to become a crorepati) का ख्वाब देख रहे हैं तो इसे आप पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको निवेश की आदत (investment planning) डालनी होगी। अगर हम छोटी सेविंग्‍स को रेगुलर आदत बना ले, तो यह आने वाले सालों में बड़ी रकम बना सकता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा समर्थित कई निवेश योजनाएं हैं जो बिना किसी जोखिम के साथ अच्छे रिटर्न की पेशकश करती हैं। ऐसा ही एक निवेश विकल्प है- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) । पीपीएफ जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक निवेश विकल्पों में से एक है। साथ ही इसे लंबी अवधि के लक्ष्यों के लिए पैसे बचाने की चाहत रखने वाले निवेशकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आप पीपीएफ में मासिक पैसा भी बचा सकते हैं और मैच्योरिटी के समय लगभग 1 करोड़ रुपये पा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे?



पीपीएफ इंटरेस्ट रेट और मैच्योरिटी
वर्तमान में, पीपीएफ सालाना 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर देता है और ब्याज की गणना मासिक आधार पर की जाती है। दिशानिर्देश के अनुसार, निवेशक अपने पीपीएफ खाते में लगातार 15 वर्षों तक अपना पैसा निवेश कर सकते हैं। हालांकि, अगर किसी को 15 साल के अंत में पैसे की जरूरत नहीं है, तो वह पीपीएफ खाते की अवधि को आवश्यकतानुसार कई वर्षों तक बढ़ा सकता है। यह पीपीएफ खाता पांच साल के ब्लॉक में किया जा सकता है। निवेशक अपने पीपीएफ खातों में कम से कम 500 रुपये प्रति वर्ष और अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक निवेश कर सकते हैं।

बचा सकते हैं टैक्स 
पीपीएफ फिलहाल गारंटीड रिटर्न देता है। पीपीएफ के नियमों के अनुसार, इसमें हर साल 1.5 लाख रुपये तक का निवेश आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत कर कटौती के लिए योग्य है। बता दें कि यह अन्य निश्चित निवेश योजना की तुलना में ज्यादा रिटर्न देता है। सरकार द्वारा हर तिमाही में PPF की ब्याज दर (PPF interest rate) को संशोधित किया जाता है। वर्तमान में, सरकार पीपीएफ योजनाओं के तहत किए गए सभी निवेशों के लिए 7.1% वार्षिक ब्याज दर पर रिटर्न दे रही है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.