दुनिया को दो तरफ से घेर रहा कोरोना, चीन में BF.7 तो अमेरिका में XBB.1.5 'सुपर वेरिएंट', 40 फीसदी चपेट में
Updated on
31-12-2022 04:55 PM
वॉशिंगटन : कुछ महीनों की राहत के बाद एक बार फिर दुनिया अपने आस-पास कोरोना के मामले बढ़ते देख रही है। चीन में जहां ओमीक्रोन का BF.7 वेरिएंट नई लहर की वजह बना हुआ है तो वहीं अमेरिका में XBB.1.5 के मामले बढ़ रहे हैं। यूएस सीडीसी (U.S. Centers for Disease Control and Prevention) के शुक्रवार को सामने आए डेटा के अनुसार, अमेरिका में 40 फीसदी मामलों की वजह XBB.1.5 वेरिएंट है। कई पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चीन में बढ़ते कोविड मामलों को लेकर चिंता जाहिर की है। लेकिन संक्रामक रोग विशेषज्ञ XBB.1.5 के बारे में चिंतित हैं।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के साथ अपनी बातचीत में यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ माइकल ओस्टरहोम ने कहा, 'वास्तव में, मौजूदा समय में सबसे खतरनाक वेरिएंट जिसका दुनिया सामना कर रही है, XBB है।' 31 दिसंबर को समाप्त होने वाले हफ्ते में BA.2 वेरिएंट, XBB और XBB.1.5 के केस देश के कुल मामलों का 44.1 फीसदी थे। XBB वेरिएंट सिंगापुर सहित एशिया के कुछ हिस्सों में भी फैल रहा है।
'अगली बड़ी चीज' बनने की संभावना
वायरोलॉजिस्ट एरिक फेगल डिंग ने कहा कि XBB.1.5 स्ट्रेन के 'अगली बड़ी चीज' बनने की संभावना है। XBB.1.5 वेरिएंट BQ और XBB की तुलना में अधिक संक्रामक है। इसे 'सुपर वेरिएंट' कहा जा रहा है जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होने के मामले बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि XBB.1.5 का संक्रामक दर पिछले वेरिएंट्स से अधिक है और यह तेजी से फैलता है। डेटा के अनुसार XBB.1.5 पिछले BQ.1 वेरिएंट की तुलना में 120 फीसदी तेजी से फैलता है।
XBB से 96 फीसदी तेजी से फैलता है नया वेरिएंट
विशेषज्ञ ने कहा कि वेरिएंट की रिपोर्ट पिछले हफ्ते या उससे पहले नहीं की गई थी। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिकी सीडीसी काफी लंबे समय से डेटा छिपा रहा है जबकि पिछले कुछ महीनों से वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के XBB को लेकर पहले चेतावनी दी गई थी लेकिन लोगों को यह मान लेना चाहिए कि अमेरिकी मूल का XBB.1.5 वेरिएंट पुराने XBB की तुलना में 96 फीसदी तेजी से फैलता है।
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…