जापान में कोरोना ने मचाया कोहराम, मरने वालों की तादाद पिछले साल के मुकाबले 16 गुना ज्यादा
Updated on
01-01-2023 06:55 PM
टोक्यो: जापान में कोरोना वायरस के संक्रमण ने कोहराम मचाया हुआ है। हर दिन लाखों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच जापान में पिछले तीन महीनों में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 16 गुना अधिक है। देश के राष्ट्रीय दैनिक द मेनिची के मुताबिक, इस साल की संख्या पिछले साल की तुलना में अलग पैमाने पर है। जापान वर्तमान में महामारी की अपनी आठवीं लहर से गुजर रहा है। पिछले साल 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक दैनिक मौत का आंकड़ा 3, 0, 1, 0, 0, 2, और 4 था। हफ्ते में कुल 10 लोगों की मौत ही हुई थी।
जापान में इस हफ्ते 2283 लोगों की मौत स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर, इस वर्ष इसी सप्ताह में दैनिक मौत का आंकड़ा 315, 339, 306, 217, 271, 415 और 420 था। इस हफ्ते कुल 2,283 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि 1 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक की तीन महीने की अवधि में व्यापक रूप से पिछले साल उस समय 744 मौतें हुई थीं, इस साल समान समय पर आंकड़ा 11,853 है।
मरने वालों में बूढ़े लोगों की संख्या ज्यादा रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है, 90 और उससे अधिक उम्र के लोगों के मरने की संख्या 34.7 प्रतिशत थी, 80 से 90 के बीच की उम्र के लोगों का आंकड़ा 40.8 प्रतिशत है जबकि 70 से 80 के बीच की उम्र का 17 प्रतिशत था। कुल मिलाकर, 70 से 90 आयु वर्ग के लोगों में 92.4 प्रतिशत मौतें हुईं।
शनिवार को जापान में 107465 नए केस जापान ने शनिवार को 107,465 नए कोरोनो वायरस मामलों की सूचना दी, जो शुक्रवार से 41,319 कम है। राष्ट्रव्यापी रिपोर्ट की गई कोविड से संबंधित मौतों की संख्या 292 थी, जो इस सप्ताह 400 से अधिक के पहले के रिकॉर्ड उच्च स्तर से कम थी। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, टोक्यो में शुक्रवार को 3,336 की कमी के साथ 11,189 नए मामले दर्ज किए गए।
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…