Select Date:

फिर विवादित फैसला... घटिया अंपायरिंग की हदें पार, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में क्या हो रहा?

Updated on 07-01-2023 06:41 PM
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में अंपायर के विवादित फैसलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। टूर्नामेंट का 31वां मैच मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सिडनी के बल्लेबाज जॉर्डन सिल्क को विवादित तरीके से आउट दिया गया था। इसी लीग में माइकल नेसर ने बाउंड्री के बाहर जाकर गेंद को अंदर फेंका और कैच लेकर बल्लेबाज को पवेलियन भेजा था। उस विवादित फैसले में भी बल्लेबाज जॉर्डन सिल्क ही थे।


गेंद-बल्ले के बीच होने के बाद भी आउट

मैच के अंतिम ओवर में सिक्सर्स को तीन गेंदों पर जीत के लिए दो रन की जरूरत थी। जॉर्डन सिल्क ने लुक वुड की गेंद पर शॉट लगाने चाहा लेकिन वह विकेटकीपर के हाथों में चली गई। इस बीच बल्लेबाजों ने रन भागने की कोशिश की। इस बीच नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट की अपील हुई और अंपायर ने थर्ड अंपायर का फैसला मांगा। लेकिन स्टार्स के कप्तान एडम जम्पा ने कैच के लिए रिव्यू ले लिया। रिप्ले में बल्ले और गेंद के बीच काफी दूरी दिखाई दे रही थी लेकिन स्निकोमीटर ने आश्चर्यजनक रूप से एक स्पाइक दिखा।
थर्ड अंपायर ने गेंद और बल्लेबाज के बीच में बड़ा गैप होने के बाद भी स्पाइक की वजह से बल्लेबाज को आउट करार दे दिया। इसके बाद जॉर्डन सिल्क गुस्से में मैदान से बाहर गए। जब माइनल नेसर ने उनका कैच लपका था, तब भी अंपायर के फैसले पर भारी बवाल मचा था।

सिक्सर्स को मिली जीत

सिल्क के आउट होने के बाद सिक्सर्स को जीत के लिए 2 गेंदों पर 2 रनों की जरूरत थी। डेनियल क्रिश्चियन ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। मेलबर्न स्टार्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 173 रन बनाए थे। मार्कस स्टोइनिस ने 52 रनों की पारी खेली थी। सिक्सर्स के लिए जेम्स विंस 59 गेंदों पर 91 रन बनाकर नाबाद रहे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     15 June 2026
    एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
     15 June 2026
    अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
     15 June 2026
    फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
     15 June 2026
    भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
     13 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
     13 June 2026
    ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
     13 June 2026
    नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
     13 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
    Advt.