Select Date:

नितिन नबीन को कांग्रेस ने घेरा,आखिर छत्तीसगढिय़ावाद पर पीड़ा क्यों ..?

Updated on 03-11-2022 04:48 PM

मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी में छत्तीसगढ महतारी की प्रतिमा का राज्य स्थापना दिवस पर अनावरण किया और घोषणा भी कर दी कि पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगायी जायेगी। लेकिन भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के बयान से अब इस पर सियासी माहौल गरमा गया है। दरअसल उन्होने कह दिया हम छत्तीसगढिय़ावाद नहीं भारतीयवाद की बात करते हैं। अब कांग्रेस इस पर हमलावर है। उन्होने सवाल उठा दिया है कि आखिर भाजपा को छत्तीसगढिय़ावाद से पीड़ा क्यों हैं?

रायपुर में नितिन नबीन ने कहा, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने से क्या होगा? उससे महिलाओं की स्थिति में सुधार आ जाएगा क्या। शराबबंदी नहीं होने से महिलाओं का जो उत्पीडऩ हो रहा है, उससे बच जाएगा क्या। हम छत्तीसगढिय़ावाद की बात नहीं करते, हम भारतीयवाद की बात करते हैं। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना को किसी ने साकार किया है तो वह स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने किया है। ये लोग तो इसके नाम पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।

पार्टी के बैकफुट पर दिखने के एक सवाल पर नबीन ने कहा, पार्टी किसी मुद्दे पर पीछे नहीं हटी है। शराबबंदी की बात कहने वाले आज मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। कांग्रेस के मुंह में राम और मन में रावण है। नितिन नबीन के मुताबिक भाजपा ने जो बात 2003 में कही थी, हम आज भी उसी संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।

नितिन नबीन के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा को छत्तीसगढ़ से इतनी हिकारत क्यों है। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तो राजधानी और सभी जिला मुख्यालयों पर डेढ़ दशक पहले लग जानी चाहिए थी। राज्य का निर्माण इसीलिए तो हुआ था कि हमारी जो सभ्यता, संस्कृति और छत्तीसगढिय़ापन है वह झलकना चाहिये। छत्तीसगढ़ में महिलाएं आज भाजपा शासन की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं। महिलाओं के प्रति अपराध में 62 प्रश की कमी आई है। नितीन नबीन जी को इसका अध्ययन कर लेना चाहिए। छत्तीसगढ़ की संस्कृति,कला,तीज त्यौहार को कांग्रेस शासनकाल में ही बढ़ावा मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.