Select Date:

852 अतिरिक्त कोच से 45 हजार से अधिक यात्रियों को कनफर्म बर्थ की सुविधा

Updated on 17-10-2022 04:47 PM

बिलासपुर

यात्री सुविधाएं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। यात्रियों को सुरक्षा, संरक्षा एवं सुविधा के साथ आनंददायक यात्रा का अनुभव प्रदान करना भारतीय रेलवे का मुख्य लक्ष्य है। इसी क्रम में त्यौहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त कोच का प्रावधान किया गया है। ज्ञात हो कि त्योहारों के समय में यात्रियों की संख्या बढने और वेटिंग लिस्ट लंबी होने के फलस्वरूप कंफर्म बर्थ की संभावनाएं कम हो जाती है। *दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को अधिकाधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 01 सितम्बर से अभी तक विभिन्न ट्रेनों में 852 कोच लगाये गए है। इस अतिरिक्त कोच से लगभग 45 हजार से अधिक यात्री इसका लाभ ले चुके हैं। इससे न केवल यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल रहा है, बल्कि वे सुविधाजनक यात्रा का लाभ ले रहे हैं*। आरामदायक यात्रा अनुभव का लाभ लेते हुए यात्री सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं तथा परिजनों के साथ त्योहारों का आनंद ले रहे हैं। इन अतिरिक्त कोचों को क्रिस के सिस्टम में भी अपडेट कर दिया गया गया है, ताकि यात्रियों को आरक्षण कराने में कोई दिक्कत न हो।

इसके साथ ही दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में दो-दो वातानुकूलित शयनयान तीसरी श्रेणी की कोच तथा दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस , अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक- एक वातानुकूलित शयनयान तीसरी श्रेणी के कोच स्थाई रूप से लगाए जायेंगे इससे इस रूट पर तथा इस रूट के गंतव्य पर जाने वाले यात्रियों को यह सुविधा स्थाई रूप से मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.