Select Date:

टाटा ग्रुप की कंपनी का आ रहा IPO

Updated on 03-09-2022 06:21 PM
टाटा समूह की सेटेलाइट टीवी कारोबार से जुड़ी कंपनी Tata Play का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश यानी IPO लॉन्च होने वाला है। इस माह के अंत तक कंपनी ड्राफ्ट पेपर सेबी के पास जमा करा सकती है। आपको बता दें कि इसी साल Tata स्काई का ब्रांड नाम बदलकर Tata Play लिमिटेड किया गया है।  

मिंट की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पिछले साल आईपीओ पर काम शुरू हुआ था, लेकिन कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। इसकी वजह कंपनी की री-ब्रांडिंग थी। इसके अलावा कैलेंडर वर्ष के शुरुआती महीनों में बाजार भी मुश्किल दौर में था। इसलिए आईपीओ को लेकर थोड़ा इंतजार किया गया। ऐसी उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मसौदे सेबी के पास जमा करा दिए जाएंगे।

आईपीओ की डिटेल: प्रस्तावित आईपीओ में निवेशक टेमासेक और टाटा कैपिटल कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे। आईपीओ का आकार 300-400 मिलियन डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद है।

बता दें कि टाटा स्काई ने 2004 में टाटा संस और नेटवर्क डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज एफजेड-एलएलसी (एनडीडीएस) के बीच 80:20 के ज्वाइंट वेंचर के रूप में परिचालन शुरू किया। एनडीडीएस, रूपर्ट मर्डोक की 21 सेंचुरी फॉक्स के स्वामित्व वाली इकाई है।

डिज्नी ने 2019 में फॉक्स का अधिग्रहण किया। डिज्नी के पास टीएस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के माध्यम से टाटा स्काई में एक और 9.8% हिस्सेदारी है। कंपनी में टाटा संस की 41.49% हिस्सेदारी है। 

वहीं, 33.23% मार्केट शेयर के साथ Tata Play कंपनी की सबसे बड़ी DTH सर्विस प्रोवाइडर है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च के अंत तक देश में कुल डीटीएच ग्राहक 66.9 मिलियन थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.