Select Date:

कॉलेज छात्रा सोनम की मौत, हत्या या हादसा...:स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर; परिजनों ने कहा-'मेरी बेटी का मर्डर हुआ है'

Updated on 27-11-2022 06:59 PM

कोरबा जिले के ग्राम देवरी के पास शनिवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में बीकॉम की छात्रा सोनम शुक्ला की मौत हो गई। वो अपने दोस्तों के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना बांकी मोगरा थाना क्षेत्र की है।

सोनम शुक्ला दीपका की रहने वाली थी, और झाबर के शासकीय महाविद्यालय में बीकॉम की छात्रा थी। इधर परिजनों ने बेटी की हत्या का शक जताया है। उनका कहना है कि, 23 नवंबर को सोनम अपनी सहेली के घर जाने का कहकर निकली थी। पाली में उसकी एक दोस्त हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। सोनम ने कहा था कि वो कुछ दिन उसी के पास रहेगी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। तब परिजनों ने उसकी सहेली को कॉल किया। सहेली ने कहा कि सोनम उसके साथ ही है और उसने मोबाइल पर उससे बात भी करा दी।

छात्रा की मौत पर परिजनों ने जताया संदेह।
छात्रा की मौत पर परिजनों ने जताया संदेह।

परिजनों ने कहा कि 26 नवंबर को एक युवक का फोन आया कि सोनम का एक्सीडेंट हो गया है। वे तुरंत कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, तो पता चला कि बेटी की मौत हो चुकी है।परिजनों का आरोप है कि सहेली के पास से वो कब, कहां, कैसे गई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि युवकों को गिरफ्तार कर उनसे कड़ाई से पूछताछ की जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने ही सोनम को मार डाला है।

कटघोरा पुलिस केस डायरी भेजेगी बांकीमोगरा थाना।
कटघोरा पुलिस केस डायरी भेजेगी बांकीमोगरा थाना।

इधर कटघोरा थाना प्रभारी ने अश्वनी राठौर ने बताया कि स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हुई है। बाइक पर दो और युवक सूरज महंत और किशोर सोनी भी थे। इनमें से सूरज महंत भी घायल है, जिसका इलाज कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं किशोर सोनी को कोई चोट नहीं आई थी, वो अपने घर चला गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर जांच के लिए केस डायरी बांकी मोंगरा थाने भेजी जाएगी।

छात्रा सोनम शुक्ला का शव।
छात्रा सोनम शुक्ला का शव।

थाना प्रभारी ने अश्वनी राठौर ने ये भी बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती दोनों युवकों के साथ कहीं घूमने के लिए गई थी। उन्होंने कहा कि बाकी जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि युवकी अपनी सहेली के यहां से दोनों युवकों के पास कब पहुंची, कब ये तीनों घूमने निकले और कहां घूमने निकले और ये हादसा कैसे हुआ? फिलहाल छात्रा सोनम शुक्ला की सहेली के नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

लगातार सड़क हादसों में हो रही है लोगों की मौत

जांजगीर-चांपा में रविवार को चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक युवक नीचे गिर गया और उसका पैर रेल के पहिए के नीचे आ गया। इस हादसे में उसका एक पैर कट गया है। आरपीएफ ने उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। मामला चांपा रेलवे स्टेशन का है।

युवक का पैर कटा।
युवक का पैर कटा।

युवक आकाश पाठक (38 वर्ष) नैला के चंदनिया पारा का रहने वाला है। वो किसी काम से कोरबा जाने के लिए निकला था। वो नैला से चांपा स्टेशन पहुंचा। इसके बाद यहां से उसे कोरबा जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। जब वो प्लेटफॉर्म पर पहुंचा, तो ट्रेन छूट रही थी। इस पर आकाश ने दौड़ लगाई और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की और इसी दौरान उसके साथ ये हादसा हो गया।

सोमवार को भी सड़क हादसे में गई थी एक शख्स की जान

कोरबा जिले के तरदा मुख्य मार्ग पर 21 नवंबर की रात बाइक सवार व्यक्ति सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवी पटेल नाम के 50 वर्षीय शख्स की मौत मौके पर ही हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, देवी पटेल हरदा गांव का रहने वाला था। वो किसी काम से तरदा चौक गया हुआ था। घर वापस लौटते वक्त वो सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रेलर (वाहन क्रमांक CG 12 AT 1261) को नहीं देख पाया और उससे तेज रफ्तार से जाकर टकरा गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.