Select Date:

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने भेलवाडीह व भनौरा गौठान पहुंचकर गौठानों में की पूजा

Updated on 26-10-2022 05:32 PM

बलरामपुर

राज्य शासन के सुराजी गांव योजनांतर्गत गौठानों में दीपावली पश्चात गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाया गया, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम भेलवाडीह गौठान व ग्राम भनौरा गौठान में पहुंचकर गौठान पूजा में सम्मिलित हुए। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने भेलवाडीह गौठान में गंगा तथा महादेव महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए गौठान में संचालित मल्टीएक्टिविटी के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाये जाने वाले त्यौहार गोवर्धन पूजा को गौठानों में गौठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी, तथा मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले के चयनित गौठानों व स्वीकृत गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया। इसके साथ ही गौठानों को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से संगोष्ठी आयोजित कर ग्रामीण एवं चरवाहों, गौठान प्रबंधक, पशु स्वास्थ्य रक्षा, पशु नस्ल सुधार, हरा चारा उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के संबंध में चर्चा की गई।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री भरत कौशिक, जनपद पंचायत बलरामपुर के सीईओ श्री के.के.जायसवाल, ग्राम पंचायत भेलवाडीह के सरपंच श्री अजय लकड़ा, ग्राम भनौरा की सरपंच श्रीमती एरंती कुजूर सहित दोनों गौठानों के गौठान प्रबंधक, महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.