Select Date:

हाथी प्रभावित गांव की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

Updated on 26-11-2022 04:57 PM

रायपुर

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने कलेक्टर सभाकक्ष में रायपुर जिले में आरंग विकासखंड के हाथी प्रभावित गांव की सुरक्षा के लिए बैठक ली। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर के आरंग परिवृत्त विगत वर्षो से हाथी प्रभावित क्षेत्र बना हुआ है। जिसमे हर वर्ष हाथियों का आगमन होते रहता है। हाथियों से क्षेत्र में होने वाली हानि का मुआवजा प्रभावित व्यक्तियों को वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि हाथियों के आवागमन वाले क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह के तारों को ऊंचा किया जाए। इस अवसर पर वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला वनमंण्लाधिकारी श्री विश्वेश कुमार ने बताया कि महासमुंद जिले से लगे महानदी के दूसरे किनारे पर स्थित रायपुर जिले के ग्राम पारागांव, बेनीडीह, गुदगुदा, राटाकाट, गुल्लू, चपरीद, हरदीडीह, करमन्दी, कुरूद, कुटेला, चिखली, सेमरिया, परसदा, केसला, अमेठी, देवरी, गुखेरा, भोथली, आरंग, पंथी, निसदा, नारा, फरसौद, कुम्हारी और सेमरा हाथियों से प्रभावित क्षेत्र रहा है। गर्मी के दिनों में जंगलो मे पानी की कमी होने से प्राय: हाथी जंगल से आवासीय क्षेत्रों की ओर गमन करने लगते है। विद्युत और वन विभाग संयुक्त दल बनाकर हाथियों की सुरक्षा के साथ-साथ लोगो को जनधन की हानि से बचाएगा। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में किसानों कों सिंचाई के लिए दिए जाने वाले विद्युत कनेक्शन पर ध्यान देना आवश्यक हैै।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.