गुणवत्ताविहीन शिक्षा पर मुख्यमंत्री का चिंतित होना लाजमी है : रिजवी
Updated on
20-11-2022 04:45 PM
रायपुर
मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने कहा है कि गत् दिवस मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मीडिया के माध्यम से प्रदेश में व्याप्त गुणवत्ताविहीन शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा था कि प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों को भावी पीढ़ी के लिए हानिकारक बताते हुए इस दिशा में गुणवत्ता में आमूलचूल परिवर्तन का सुझाव दिया था। साथ ही गुणवत्तायुक्त शिक्षा की ओर ठोस उपाय करने की हिदायत शिक्षा जगत को दिया था।
यहां यह बताना उपयुक्त होगा कि कुछ संस्थानों को छोड़कर सभी शैक्षणिक संस्थाओं में परीक्षा की तैयारी से ज्यादा विद्यार्थियों का प्रयास पेपर देने के बाद ऐनकेनप्रकारेण उनके प्रश्न पत्र कहां और किस जांचकर्ता के पास गए हैं, उसकी जुगाड़ में रहते हैं। जिसमें वह सफल भी रहते हैं। इस प्रथा को रोकने के लिए संस्थाओं के गोपनीय विभाग को चुस्त दुरूस्त करने एवं गोपनीयता को बनाए रखने हेतु समुचित कदम उठाना आवश्यक है तभी जाकर गुणवत्ता में सुधार आऐगा तथा हमारे प्रदेश के विद्यार्थी भी दूसरे नामचीन संस्थानों के विद्यार्थियों के समान अपनी काबलियत को उजागर कर अपना व अपने देश की शैक्षणिक गुणवत्ता का मुजाहिरा कर सकेंगे और छत्तीसगढ़ की शिक्षा का स्तर सुधारने विद्यार्थियों को स्वयं भी मेहनत करनी पड़ेगी।
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को ETV भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…