Select Date:

चीन की मशहूर सिंगर जानबूझकर हुई कोरोना पॉजिटिव:BF.7 वैरिएंट से संक्रमित दोस्तों को गले लगाया

Updated on 22-12-2022 06:28 PM

चीन में कोरोना से हालात बदतर हो चुके हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में 21 लाख लोगों की मौतें होंगी। बीजिंग के श्मशानों में 24 घंटे अंतिम संस्कार हो रहे हैं। ऐसे समय में चीन की मशहूर सिंगर जेन झांग ने जानबूझकर खुद को पॉजिटिव कर लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया से दी।

जैसे ही सिंगर ने पॉजिटिव होने की जानकारी दी तो लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनना शुरू कर दिया। इसके बाद झांग ने पोस्ट को डिलीट कर दी। साथ ही लोगों से माफी भी मांगी।

क्या है पूरा मामला?
सिंगर झांग ने चीनी सोशल मीडिया Weibo पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह जानबूझकर ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट BF.7 से पॉजिटिव हुई हैं। वह उस घर में गई थीं, जहां उनके दोस्त पॉजिटिव थे। उन्होंने दोस्तों को गले लगाया और उनके साथ काफी देर तक रहीं।

इसके एक दिन बाद ही उनके गले में खराश होने लगी और फीवर हो गया। जब उन्होंने टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव मिलीं।

जानबूझकर पॉजिटिव होने का अजीब तर्क दिया
सिंगर ने कहा कि न्यू ईयर की शाम को उनका एक म्यूजिक प्रोग्राम है। उस समय वह इस तरह की पॉजिटिव न हों, इसलिए उन्होंने खुद को पहले ही पॉजिटिव कर ठीक कर लिया। इस खुलासे के बाद लोग और ज्यादा भड़क गए और उन पर गुस्सा निकालने लगे। जब सिंगर को ट्रोल किया जाने लगा तो उन्होंने माफी मांगते हुए पोस्ट डिलीट कर दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
 22 June 2026
इजरायल को युद्ध और संघर्षो के बीच जीने की आदत है। उसके गठन के बाद से शायद ही कोई ऐसा दौर आया हो, जब वह किसी युद्ध, सैन्य अभियान या…
 22 June 2026
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
 22 June 2026
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
Advt.