Select Date:

ईरान-इजरायल युद्ध का फायदा उठाने की तैयारी में चीन, कर रहा है तेल में बड़ा खेल?

Updated on 28-02-2026 05:10 PM
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो गई है। इससे कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आने की आशंका है। माना जा रहा है कि अगर यह लड़ाई लंबी खिंचती है तो क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है। ईरान रोज करीब 33 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है जो ग्लोबल सप्लाई का करीब 3% है। इस युद्ध से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ट्रैफिक बाधित हो सकता है। दुनिया का तेल कारोबार का करीब 20 फीसदी हिस्सा यहीं से गुजरता है। अमेरिका ने जबसे मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य गतिविधि बढ़ाई है तबसे कच्चे तेल की कीमत 10% बढ़ चुकी है।

इस युद्ध के शुरू होने से पहले ही मिडिल ईस्ट से तेल की शिपिंग की लागत काफी बढ़ गई है। जनवरी के पहले हफ्ते की तुलना में इसमें 584% तेजी आई है। मिडिल ईस्ट से चीन जाने वाले 2 मिलियन बैरल क्षमता के जहाज का किराया रोजाना 200000 डॉलर से ऊपर पहुंच गया। चीन ने हाल में सऊदी अरब, ईरान और रूस से काफी तेल खरीदा है। सऊदी अरब की सबसे ऑयल शिपिंग कंपनी Bahri ने चीन को पांच सुपरटैंकर भेजे हैं जो छह महीने में सबसे ज्यादा हैं।

चीन को एक्सपोर्ट

इतना ही नहीं सऊदी अरब ने चीन को अगले महीने 8 मिलियन बैरल अतिरिक्त तेल भेजने की योजना बनाई है। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए ईरान ने भी चीन को तेल की सप्लाई तेज कर दी थी। 15 से 20 फरवरी के दौरान ईरान का क्रूड एक्सपोर्ट पिछले महीने की तुलना में 200 फीसदी बढ़कर 20 मिलियन बैरल पहुंच गया। यह रोजाना के हिसाब से करीब 3 मिलियन बैरल बैठता है जो ईरान के डेली एक्सपोर्ट की तुलना में काफी ज्यादा है।सैटेलाइट तस्वीरों से इस बात की पुष्टि हुई है कि इस दौरान ईरान के बंदरगाहों पर टैंकर की संख्या 8 से बढ़कर 18 देखी गई। पिछले साल भी इसी तरह का पैटर्न देखा गया था जब ईरान ने अमेरिका के हमले से पहले काफी तेल एक्सपोर्ट किया था। उससे पहले 2024 में भी यही स्थिति रही थी। ईरान की इकॉनमी काफी हद तक तेल के एक्सपोर्ट पर निर्भर है। ईरान से एक्सपोर्ट होने वाला ज्यादातर तेल चीन को जाता है। इस दौरान चीन ने रूस से भी भर-भरकर तेल मंगाया है।

चीन का प्लान

चीन दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है। पिछले साल उसे रोजाना 11.6 मिलियन बैरल कच्चे तेल का आयात किया जो 2024 की तुलना में 4.4 फीसदी अधिक है। जानकारों का कहना है कि चीन ने अपने यहां तेल का बड़ा भंडार जमा कर रखा है। उसने सस्ते में तेल खरीदा और अब कीमत बढ़ने पर वह इस तेल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचकर मोटा पैसा कमा सकता है।

पिछले सत्र में ब्रेंट क्रूड 2.03 डॉलर यानी 2.87 फीसदी तेजी के साथ 72.87 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। जानकारों का कहना है कि अगर होर्मुज की खाड़ी से कच्चे तेल का आवाजाही प्रभावित हुई तो कच्चे तेल की कीमत 95 से 110 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है। यह भारत के लिए भी अच्छी खबर नहीं है क्योंकि भारत का आधा से ज्यादा तेल इसी रास्ते आता है। अगर ईरान होर्मुज को बंद कर देता है तो इससे भारत और चीन का तेल आयात काफी प्रभावित हो सकता है। इससे कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं। भारत अपनी जरूरत का 85% कच्चा तेल आयात करता है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.