एक हाथ में बच्चा, दूसरे से पकड़ा कैच, देखते रह गए फील्डर्स, दुनिया कर रही वाहवाही
Updated on
09-01-2023 09:09 PM
वेलिंग्टन: भले ही रॉस टेलर ने अपनी अगुवाई में छक्का मारकर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को ऑकलैंड के खिलाफ जीत दिलाई हो, लेकिन महफिल तो भीड़ में खड़े उस आदमी ने लूट ली, जिसने एक हाथ में बच्चा पकड़ने के बावजूद दूसरे हाथ से जोरदार कैच लपका। सुपर स्मैश एक्शन में यह घटना बीते गुरुवार की है, जिसका वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टेलर ने चार छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 50 रन ठोके, इन्हीं छक्के में से किसी एक को भीड़ में कैच किया गया, जिसकी कहानी आज यहां हम बता रहे हैं। तेज-तर्रार शॉट को दोनों हाथों से लपकना बड़ी चुनौती होती है, लेकिन एक हाथ में नन्हा बच्चा संभालने के बाद संतुलन बनाना, कैच जज करना और फिर सिर्फ एक हाथ से उसे लपक भी लेना, वाकई एक मुश्किल काम है।
दिलचस्प बात तो ये है किमैच के बाद पता चला कि कैच पकड़ने वाले के पास क्रिकेट का लंबा-चौड़ा अनुभव था क्योंकि वह तारानाकी की प्रांतीय टीम के पूर्व कप्तान रयान फ्लेमिंग थे, जो अपने चार साल के बेटे के साथ खेल देख रहे थे। जब यह शॉट लगा तब टेलर 13 रन पर खेल रहे थे। पारी की धीमी शुरुआत को तेजी में तब्दील करने के लिए उन्होंने अपना सिग्नेचर शॉट निकाला।
वाकई में, जब आप इस कैच को लपकते देखेंगे तो पाएंगे कि उस 'अनजान दर्शक' ने काम इतनी आसानी से अंजाम दिया कि गोद में बैठे बच्चे को पता ही नहीं चला। स्पार्क स्पोर्ट के कमेंटेटर केटी मार्टिन भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए. टेलर 50 रन पर आउट हुए, उनकी पारी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को चार विकेट की जीत दिलाने के लिए काफी थी। लीग स्टैंडिंग के टॉप पर वेलिंगटन के साथ अंकों के बराबर स्थान था।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…