Select Date:

चीफ रमीज राजा ने बताया भारत बनाम पाकिस्तान मैच ना देखने जाने का कारण

Updated on 06-10-2022 06:01 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का बिगुल बजने में अब महज कुछ ही दिन का समय रह गया है। 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगी। इस महामुकाबले के लिए चंद मिनटों में सभी टिकट बिके थे। देश-विदेश की नामी हस्तियां भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी, मगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रमीज राजा यह मैच नहीं देखने जाएंगे। हाल ही में रमीच राजा ने खुद इस बात की पुष्टी की है। रमीज ने कहा है कि उनके पास भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने का टेंपरामेंट नहीं है और वह मैच के दौरान अन्य लोगों से लड़ भी बैठते हैं जिस वजह से वह इस बार अपने घर पर बैठकर ही मैच देखेंगे।

 रमीज राजा ने कहा 'मैं पाकिस्तान का पहला मैच देखने इसलिए नहीं जाऊंगा क्योंकि मेरे पास मैच देखने का टेंपरामेंट नहीं है। मैं भावनात्मक रूप से बहुत जुड़ा हुआ हूं और यही कारण है कि मैं मैच देखने नहीं जाता क्योंकि वहां लोगों के साथ मेरी लड़ाई हो जाती है। कई लोगों ने मुझे वर्ल्ड कप का पहला मैच देखने को कहा मगर मैंने मना कर दिया। मैं घर पर बैठकर ही मैच देखूंगा।

इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर के मुद्दे पर भी बात की। पाकिस्तान के के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अगर आउट हो जाते हैं तो यह टीम ताश के पत्तों की तरह ढह जाती है। पीसीबी चीफ ने कहा है कि यह चिंता का विषय जरूर है, मगर यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिसे हल नहीं किया जा सकता। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के वर्ल्ड कप जीतने के चांस पर भी अपनी राय दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.