Select Date:

मुख्यमंत्री ने नवापारा में स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन सहित स्वास्थ्य केंद्र हेतु भवन, सड़क, सामुदायिक भवन, विद्यालय भवन की घोषणा

Updated on 02-09-2022 05:12 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के नवापारा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत मुनीचुआँ आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने काशी फूल की टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर नवापारा में उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने, ग्राम कठानी में उप स्वास्थ्य केंद्र हेतु नवीन भवन निर्माण, ग्राम पंचायत मिडमिडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु नवीन भवन, एकताल मार्ग से लहंगापाली तक सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत पुसौर के बोराडीपा में सर्व समाज हेतु सामुदायिक भवन, ग्राम मल्दा में पहुँचविहीन ग्राम सोडकला तक सड़क, मुनिचुआं आश्रम परिसर में बाउण्ड्री वाल निर्माण, पुसौर के बड़ी हरदी में मिनी स्टेडियम, महानदी के समीप सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ राहत केंद्रों का निर्माण, रेंगालपाली में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ग्राम नवापारा में छत्तीसगढ़ महातारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। भेंट-मुलाकात के दौरान किसान बसंत कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 94-94 हजार रूपए की दो किश्त मिल गई है। हाफ बिजली बिल योजना के तहत 9 हजार 194 रूपए की छूट मिली है। इसके अलावा अल्पकालीन कृषि ऋण माफ योजना के तहत 70 हजार रूपए कर्ज से मुक्ति मिली है। मुख्यमंत्री ने बसंत कुमार को चुटकी लेते हुए कहा कि इतना फायदा हुआ है कि बहु को भी कुछ लाकर देना।

इसी प्रकार लाल कुमार पटेल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं गोधन न्याय योजना के तहत हर महीने करीब 36 हजार रूपए के गोबर बेचता हूं। इससे वे घर गृहस्थी की जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभा रहे है। साथ ही मुलू राम सहित अनेक ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। नवापारा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आए मृत्युंजय कुमार ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उन्हें शासन की हरियाली योजना के तहत अपनी निजी भूमि पर 5 हजार सागौन के पौधे रोपित किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत अब तक 32 हजार 300 रूपए का लाभ हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.