मैच के पहले चेक कर रहे थे बैट, जब गेंदबाजों पर बरसाए रन तो वैभव सूर्यवंशी से मिले हार्दिक पंड्या, यूं बढ़ाया हौसला
Updated on
08-04-2026 12:06 PM
गुवाहाटी: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जितनी सरहाना की जाए उतनी कम है। जिस तरह से वह दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे मुश्किल टी20 लीग (आईपीएल) में खुद को साबित कर रहे हैं, वो कमाल हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से वैभव सूर्यवंशी ने महफिल लूट रखी है। उनका आक्रमक अंदाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीते मंगलवार को भी दिखा। मैच के बाद इसकी सरहाना खुद एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी की। हालांकि मैच से पहले हार्दिक सूर्यवंशी का बल्ला भी चेक करते हुए नजर आए थे।
सिर्फ 14 गेंद में ठोके 39 रन
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 14 गेंद में 39 रन बनाए। उन्होंने 278.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1 चौका और 5 छक्के अपनी पारी के दौरान उड़ाए। इस तरह की तूफानी पारी के बाद हार्दिक पंड्या ने भी वैभव सूर्यवंशी को सराहा
हार्दिक ने थपथपाया वैभव का सीना और जमकर सराहा
मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे से मिल रहे थे तो स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी से मिलते हुए उनका सीना थपथपाया था। वहीं मैच के बाद दिए बयान में भी हार्दिक ने सूर्यवंशी की सरहाना की थी। '17 या 16 साल के लड़के को इस तरह खेलते देखना काफी आकर्षक है। हमने मैच की तैयारी करते हुए उनके बारे में काफी बातचीत की। तो हां जिस तरह से वो बैटिंग करते हैं, जिस तरह से उनकी बैखौफ खेलने वाली अप्रोच है, जिस तरह के उनके शॉट्स हैं, उसे देखना अद्भुत है। मैं उन्हें भविष्य के लिए गुड लुक विश करता हूं।'
राजस्थान रॉयल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में शानदार आगाज किया है। उन्होंने जीत की हैट्रिक लगा दी है। वे अब तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारे हैं। 6 अंक के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…