पाकिस्तान में तेल की कमी से हाहाकार, प्रीमियम पेट्रोल महंगा हुआ, शहबाज शरीफ क्या बोले?
Updated on
23-03-2026 03:44 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के कारण पड़ोसी देशों पर तेल की बड़ी मार पड़ रही है। पाकिस्तान में स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब है। वहां हाई-ऑक्टेन ईंधन (प्रीमियम पेट्रोल) की कीमत 200 फीसदी बढ़ गई है। पाकिस्तान सरकार ने हाई-ऑक्टेन ईंधन पर लेवी को तीन गुना बढ़ाते हुए 100 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं श्रीलंका ने भी तेल की कीमतों में 25 फीसदी की वृद्धि की है। भारत ने भी हाल में प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत बढ़ाई थी।
पाकिस्तान में तेल की कीमत में तेजी का निर्णय प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि इस कदम से हर महीने करीब 9 अरब रुपये की बचत होगी। इस रकम का इस्तेमाल आम जनता को राहत देने में किया जाएगा।
अमीर वर्ग पर बोझ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रीमियम तेल की कीमत में तेजी का बोझ अमीर वर्ग पर पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से लग्जरी गाड़ियों को चलाने में होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस फैसले का असर न तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट किराए पर पड़ेगा और न ही हवाई यात्रा पर।
पहले भी बढ़ चुके हैं दाम
पश्चिम एशिया संकट के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले तेल के टैंकरों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। सिर्फ गिने-चुने टैंकर ही वहां से आ पा रहे हैं। ऐसे में ना केवल भारत बल्कि पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है।
भारत में साधारण पेट्रोल और डीजल के दामों में अभी बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन पाकिस्तान में कीमत बढ़ गई है। 6 मार्च को पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई थी। उस समय पेट्रोल 266.17 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीजल 280.86 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गया था।
श्रीलंका में भी भारी बढ़ोतरी
पश्चिम एशिया संघर्ष का असर श्रीलंका में भी दिखाई दे रहा है। श्रीलंका ने रविवार को ईंधन की कीमतों में 25 फीसदी का इजाफा किया। दूसरे हफ्ते में श्रीलंका में यह दूसरी वृद्धि है। संडे को रेगुलर पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 317 श्रीलंकन रुपये से बढ़ाकर 398 श्रलंकन रुपये कर दी गई। वहीं डीजल की कीमत 79 श्रीलंकन रुपये बढ़कर प्रति लीटर 382 श्रीलंकन रुपये हो गया है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…