11 दिन बाद खुला CG-आंध्र-तेलंगाना मार्ग:गोदावरी-शबरी का जलस्तर हुआ कम
Updated on
20-08-2022 07:21 PM
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। मगर कई जिलों में बारिश फिलहाल थमी हुई है। अच्छी बात यह है कि गोदावरी शबरी नदी का जलस्तर भी अब कम हो रहा है। जिससे 11 दिनों तक बंद रहा नेशनल हाईवे 30 अब खुल गया है। सुकमा जिले के कोंटा के रास्ते छ्त्तीसगढ़ को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जोड़ने वाली नेशनल हाईवे से शनिवार को आवाजाही शुरू हो गई हैं। बाढ़ के पानी में फंसे वाहन चालकों को अब राहत मिली है।दरअसल, तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी में बढ़े जल स्तर की वजह से शबरी नदी में बैक वाटर की समस्या बनी थी। इसी वजह से कोंटा से लगे आंध्र प्रदेश के वीरापुरम में NH-30 जलमग्न हो गई थी। सड़क पर लगभग 6 फीट पानी चढ़ गया था। जिससे कोंटा के रास्ते छत्तीसगढ़ का आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से संपर्क टूट गया था। 11 दिनों तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इनमें ट्रक की संख्या अधिक थी। ट्रक चालकों की मानें तो उन्हें 11 दिन तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कोंटा के रास्ते छ्त्तीसगढ़ को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जोड़ने वाला यह मार्ग व्यापार का भी प्रमुख मार्ग है, जो 11 दिन बाद खुला है।शुक्रवार तक गोदावरी नदी का जल स्तर खतरे के निशान यानी 53 फीट को भी पार हो गया था। जिससे शबरी नदी में बैक वाटर की समस्या बनी हुई थी। दो महीने में यह दूसरी बार था कि गोदावरी नदी के उफान पर होने की वजह से शबरी में बाढ़ की स्थिति बनी थी। इससे पहले जुलाई महीने में 8 दिनों तक NH-30 बंद रहा था। इस बार शबरी का जलस्तर पहले खतरे के निशान 13.800 मीटर तक बढ़ गया था। हालांकि, शनिवार की सुबह तक धीरे-धीरे बारिश का पानी कम होने लगा।बस्तर में शनिवार की दोपहर तक दंतेवाड़ा, जगदलपुर समेत कुछ जिलों में बदली छाई रही। कोंडागांव और नारायणपुर जिले में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है। इधर दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में डुमाम नदी के उफान पर होने से 30 से ज्यादा ग्रामीणों की 50 एकड़ फसल का नुकसान हो गया है। 12 से ज्यादा मकान भी ढह गए हैं। ग्रामीणों ने मुआवजा के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
गरियाबंद । कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…