Select Date:

LinkedIn पोस्ट पर CEO ने मांगी माफी, युवाओं को दिए थे 18 घंटे काम करने की सलाह

Updated on 04-09-2022 06:52 PM

बॉम्बे शेविंग कंपनी (Bombay Shaving Company) के फाउंडर सीईओ शांतनु देशपांडे (Shantanu Despande) को LinkedIn पर युवाओं को काम के सिलसिले में ज्ञान देना भारी पड़ गया। LinkedIn पोस्ट की वजह से लगातार उनकी आलोचना हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने LinkedIn पर एक और पोस्ट शेयर करते हुए माफी मांग लिया है। बता दें, शांतनु देशपांडे ने अपने LinkedIn के पोस्ट में लिखा था कि युवाओं को अपने करियर की शुरुआत में 18 घंटे तक काम करना चाहिए। इसी पोस्ट के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही थी। 

क्या कुछ लिखा था शांतनु देशपांडे ने? 

शांतनु देशपांडे LinkedIn के अपने पोस्ट में लिखते हैं,‘अगर आप 22 साल के हैं और नौकरी में नए हैं तो अपने आपको उसमें पूरी तरह से समर्पित कर दो। अच्छा खाना खाओ और स्वस्थ रहो, कम से कम अगले 4 से 5 साल 18 घंटे काम करो। मैंने बहुत से युवाओं को देखा जो कोई भी कंटेट देखते हैं। अपने परिवार के साथ समय देते हैं। वर्क लाइफ बैलेंस के नाम पर अलग-अलग तर्क देते रहते हैं......... शुरुआती दिनों में काम ही तुम्हारी पूजा है। जैसा आप पहले 5 साल में करियर बनाते हैं जीवन भर फिर उसी आधार पर आगे बढ़ता है। इसलिए हर दूसरे दिन रोना-धोना से बचना चाहिए।’ शांतनु के इसी पोस्ट के बाद उनको काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। लेकिन अब उनकी तरफ से एक नया पोस्ट आया है। उन्होंने इसे अपना ‘फाइनल’ पोस्ट बताते हुए माफी मांग लिया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.