Select Date:

SI भर्ती घोटाले में CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस-DSP-CRPF के ऑफिस समेत 33 जगहों पर रेड

Updated on 13-09-2022 06:16 PM

सीबीआई जम्मू-कश्मीर के एसआई भर्ती घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को कुल 33 जगहों पर तलाशी ले रही है। यह तलाशी जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के जिलों, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु और दिल्ली समेत दूसरे स्थानों पर जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के परिसरों पर भी रेड पड़ी है।

अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर के ठिकानों पर भी छापेमारी हो रही है। उन्होंने बताया कि जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के ठिकानों पर भी छापे मारे जा रहे हैं। सीबीआई की ओर से इस मामले में यह दूसरे राउंड की छापेमारी है। 

27 मार्च को हुआ था लिखित एग्जाम
सीबीआई ने 5 अगस्त को FIR दर्ज करने के बाद बताया था कि 'जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन की अपील पर 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर्स के पदों के लिए लिखित परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप हैं। यह एग्जाम जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से 27.03.2022 को कराया गया था।'

4 जून को आए थे परीक्षा के नतीजे
इस साल 4 जून को परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए थे, जिसके बाद इसमें गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे। जांच एजेंसी ने कहा था कि जेकेएसएसबी ने बेंगलुरु की एक निजी कंपनी को प्रश्न पत्र की आउटसोर्सिंग में नियमों का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आरोपों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.