धुएं का छल्ला बनाकर', टीम होटल में सिगरेट फूंकते पकड़ा गया विदेशी खिलाड़ी,
Updated on
22-04-2026 02:55 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके खेल से जुड़ा नहीं है। इस वीडियो में रबाडा सिगरेट पीते दिख रहे हैं। यह गुजरात टाइटंस के टीम होटल का बताया जा रहा है। रबाडा के साथ बैठा एक और गुजरात टाइटंस का सदस्य सिगरेट पी रहा है। लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं है।
सिगरेट पीना नियम के खिलाफ नहीं
सिगरेट पीना क्रिकेट के किसी भी डोपिंग-रोधी नियम या पेशेवर आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है, लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद चर्चा होने लगी है। कागिसो रबाडा इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। गुजरात टाइटंस के पिछले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट निकले थे। उन्होंने कई गेंदें 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से भी डाली थी।
रबाडा पिछले साल बैन हो चुके
कागिसो रबाडा को पिछले साल आईपीएल के बीच में ही बैन झेलना पड़ा था। एसए20 के दौरान डोपिंग टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज को कोकेन मेटाबोलाइट्स पाया गया था। पिछले साल वह आईपीएल के बीच से अचानक अपने देश लौट गए थे। पहले बताया गया कि निजी कारण से वह वापस गए हैं। एक महीने बाद जब रबाडा वापस लौटे तो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी और सभी से माफी भी मांगी थी।
आईपीएल 2026 में कागिसो रबाडा
गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2026 में कागिसो रबाडा ने कमाल की बॉलिंग की है। 6 मैचों में वह 10 बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर हैं। भुवनेश्वर कुमार और रवि बिश्नोई के भी 10-10 विकेट हैं। गुजरात ने अभी तक 6 मैच खेले हैं। इसमें टीम को 3 जीत और तीन ही हार मिली है।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…