Select Date:

देख नहीं सकता... पर जबरदस्त कंप्यूटर चलाता है:एक ने बचपन में हाथ के पंजे गंवाए, लेकिन सिलाई में माहिर

Updated on 08-12-2022 07:32 PM

छत्तीसगढ़ में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो शारीरिक रूप से तो कमजोर हैं। मगर उनके हैसले और मेहनत के आगे शारीरिक कमजोरी ने भी हार मान ली है। एक युवक तो देख नहीं सकता, मगर कंप्यूटर शानदार चलाता है। वहीं एक और युवती है, जिसके हाथ के पंजे नहीं हैं, लेकिन पैरों से बेहतरीन सिलाई करती है। ऐसा संभव हो पा रहा है कि क्योंकि इन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है।

दरअसल, हम जिन लोगों की बात कर रहे हैं, ये सभी दिव्यांग हैं। इन्हें रायपुर के माना में स्थित अस्थि बालगृह कैम्प में ट्रेनिंग दी जा रही है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत इन्हें ट्रेंड किया जा रहा है। वर्तमान में यहां 35 दिव्यांग लड़के-लड़कियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस रिपोर्ट में इनकी जो काफी मोटिवेशनल है।

यहां रायपुर की रहने वाली दशमती लोहा सिलाई सीख रही हैं। दशमती ने सिर्फ 3 साल की उम्र में हाथ के पंजे गंवा दिए थे। आग लगने से हुए इस हादसे में उनकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचा। दशमती का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उनके पिता खेती किसानी और सब्जी बेचते हैं। यही वजह है कि दशमती ने इस बालगृह कैंप में ट्रेनिंग लेने का निर्णय लिया था।

दशमती बताती हैं कि ट्रेनिंग के बाद उन्होंने लड़कियों के कपड़े बनाना सीख लिया है। वो बच्चों के भी कपड़े सिल लेती हैं। हाल में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी में भी उसने कपड़े रखे थे। जो लोगों को काफी पसंद आए हैं। दशमती का सपना है कि वह आगे चलकर बिजनेस करें और घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएं। नीता सिंह ने उन्हें यह स्पेशल ट्रेनिंग दी है।

रंजना महासमुंद की रहने वाली हैं

इसी तरह रंजना सिन्हा एक हेयर आर्टिस्ट हैं। रंजना सुन और बोल नहीं सकतीं, लेकिन अपने हाथों की कला से वे महिलाओं के बालों(हेयर) को बड़ी ही खूबसूरती से सजाती हैं। ट्रेनिंग के बाद रंजना हेयर एक्सपर्ट बन चुकी हैं। रंजना महासमुंद के टोरला गांव की रहने वाली हैं।

सॉफ्टवेयर के सहारे कानों से सुनकर कर रहे काम

वहीं बिलासपुर के हथिनी गांव के रहने वाले रमऊराम कंप्यूटर की ट्रेनिंग ले रहे हैं। रामू आंखों से देख नहीं सकते वह दोनों आंखों से पूरी तरह ब्लाइंड हैं। प्रकृति ने उन्हें देखने के लिए रोशनी नहीं दी तो उन्होंने प्रकृति को चैलेंज कर दिया। आज वह कंप्यूटर के स्क्रीन में दिव्यांगों का एक सॉफ्टवेयर के सहारे कानों से सुनकर डाटा शीट बनाना,की-बोर्ड में टाइपिंग जैसे सारे काम कर लेते है। एक सामान्य व्यक्ति की तरह की-बोर्ड में बड़ी तेजी से उंगलियां दौड़ाते हैं। रमन की यही खासियत देखकर कई लोग हैरान रह जाते हैं।

4 महीने का कोर्स

बालगृह की अधीक्षिका लक्ष्मीमाला मेश्राम ने बताया कि इन बच्चों का 4 महीनों का कोर्स होता है। जिसमें इन्हें ब्यूटी पार्लर, सिलाई कारीगरी और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे कोई कोर्स करवाए जाते हैं। जिसके बाद यह बच्चे स्वयं का अपना व्यवसाय चालू करके जीवन यापन करते हैं। कुछ बच्चों को इनकी योग्यता अनुसार प्राइवेट संस्थानों,NGO द्वारा नौकरी में भी रखा जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
रायपुर, रायपुर के महाराजबंध तालाब में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्य में देरी पर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम अधिकारियों के निरीक्षण में कार्य की प्रगति…
 22 June 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।…
 22 June 2026
सूरजपुर । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन खेलो इंडिया सेंटर हर्राटिकरा, सूरजपुर में सुबह  किया गया। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने…
 22 June 2026
सूरजपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिला न्यायालय परिसर में सकारात्मकता एवं एकजुटता से परिपूर्ण वातावरण में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं…
 22 June 2026
सूरजपुर। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के उद्देश्य से "दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण…
 22 June 2026
गरियाबंद। आयुष विभाग के तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिले में उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम…
 22 June 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । राजस्व, आपदा प्रबंधन पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कृषि उपज मंडी परिसर सारंगढ़ में जिला स्तरीय योग…
 22 June 2026
कोरबा। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…
 22 June 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं,…
Advt.