Select Date:

शेयर बाजार में बंपर उछाल: 927 अंकों की उछाल के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी पर सभी स्टॉक्स हरे निशान पर

Updated on 14-10-2022 05:49 PM

 नई दिल्ली
अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर दिख रहा है। घरेलू शेयर बाजार में आज बहार लौट आई है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार बंपर उछाल के साथ खुला। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 927 अंकों की उछाल के साथ 58162 के स्तर पर खुला तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17322 पर खुला। शुरुआती कारोबार में इन्फोसिस में करीब 5 फीसद की उछाल है। सेंसेक्स के सभी स्टॉक्स हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1045 अंकों की उड़ान के साथ 58280 के स्तर पर था तो निफ्टी 308 अंकों की उछाल के साथ 17322 के स्तर नपर। निफ्टी 50 में भी कोई स्टॉक लाल निशान पर नहीं था।

अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट पर ब्रेक

छह दिन से लगातार गिरावट के बाद अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। वॉल स्ट्रीट का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस 827 अंक यानी 2.83 पर्सेंट के भारी उछाल के साथ 30038 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी शेयर बाजार का एक अन्य सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट भी 2.23 पर्सेंट या 232 अंकों की उछाल के साथ 10649 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी में तगड़ी खरीदारी के चलते 2.60 पर्सेंट की तेजी रही। वहीं, अधिकतर यूरोपीय मार्केट भी तेजी का रुख रहा। डाक्स में 1.51 फीसद की उछाल रही तो CAC 40 में 1.04 फीसद की।
 

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 390.58 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,235.33 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.25 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,014.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स शेयरों में विप्रो सबसे अधिक 7.03 प्रतिशत नुकसान में रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं। उन्होंने बुधवार को 542.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। घरेलू अर्थव्यवस्था को बुधवार को दोहरा झटका लगा। खाद्य वस्तुओं के दाम में तेजी से खुदरा महंगाई दर सितंबर में बढ़कर 7.4 प्रतिशत पर पहुंच गयी। वहीं औद्योगिक उत्पादन में 18 महीने में पहली बार गिरावट आई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.