बता दें डॉलर के मुकाबले रुपया समेत अधिकतर विदेशी मुद्राओं में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रिटिश पाउंड में भी ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। रिजर्व बैंक की कोशिश के बाद भी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी है। सोमवार को एक डॉलर की कीमत बढ़कर 81.67 रुपये पर पहुंच गई जो अब तक निम्नतम स्तर है।
रुपये में गिरावट की 4 वजह
वैश्विक बाजार में डॉलर की मांग में तेजी
भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी
वैश्विक मंदी की आशंका से घबराहट
रूस-यूक्रेन संकट से आर्थिक अनिश्चितता का माहौल