Select Date:

रेप के आरोप में ब्रह्मानंद आज हो सकते हैं गिरफ्तार:बीजेपी प्रत्याशी को तलाशते कांकेर पहुंची झारखंड पुलिस

Updated on 28-11-2022 05:43 PM

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनाए गए नेताम को तलाशते झारखंड की जमशेदपुर पुलिस ने कांकेर में दस्तक दे दी है। डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में टीम पहुंची है। झारखंड पुलिस ने नेताम की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस से मदद मांगी है।

दरअसल चुनाव में नामांकन की समय-सीमा खत्म होने के बाद ब्रह्मानंद नेताम पर गंभीर आरोप लगे। बताया गया, 15 मई 2019 को झारखंड के जमशेदपुर में दर्ज एफआईआर की जांच में नेताम का नाम आ रहा है। यह एक 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार में धकेलने का अपराध है।

इस मामले में पांच लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो छत्तीसगढ़ के भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद जो चालान पेश हुआ। इसकी जांच रिपोर्ट में चारामा निवासी पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम और दीपांकर सिन्हा का नाम भी शामिल है। मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अब भी जारी है। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले में आरोपी दीपांकर सिन्हा भी भाजयुमो का जिला कोषाध्यक्ष है। कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है।

रायपुर पुलिस का एक सिपाही भी वॉन्टेड

इस मामले में रायपुर पुलिस के एक सिपाही की भी मिलीभगत सामने आई है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सिपाही केशवराम सिन्हा को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है, यह सिपाही भी कांकेर के चारामा का ही रहने वाला है। पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम भी चारामा के हैं। बताया जा रहा है, उस अपराध की चार्जशीट में इस सिपाही का भी नाम है। उसके मुताबिक सिपाही भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अपराध में सहायक रहा है।

IUCAW को भी कर रही है मामले की जांच

रायपुर के राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ सिपाही के निलंबन के साथ एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले की जांच महिला सेल को सौंपा था। एसएसपी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की जांच के लिए बनी विशेष यूनिट-IUCAW की डिप्टी एसपी को मामले की जांच का आदेश दिया था। बताया जा रहा है, यह यूनिट भी मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.