Select Date:

BJP की डिनर डिप्लोमेसी:कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे धरमलाल, नुक्कड़ सभा में बृजमोहन ने भरा जोश

Updated on 21-12-2022 06:19 PM

भाजपा अब डिनर के जरिए कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश में है। मंगलवार रात भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक एक कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे। अनुसूचित जाति वर्ग के नेता के घर जाकर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी भोजन किया और कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना।

पूरे प्रदेश में भाजपा ने बड़े नेताओं को ये टास्क दिया है। धरमलाल कौशिक रायपुर लोकसभा के दौरे पर हैं। वो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्राें में इसी तरह कार्यकर्ता और आम लोगों के बीच जाएंगे। बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और भाजपा के पार्षदों की बैठकें लेकर नेता चुनावी निर्देश दे रहे हैं।

मकदस यही है कि वोटर्स के बीच भाजपा को लेकर माहौल खड़ा किया जा सके। इसमें रात कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच ही बितना है। कार्यकर्ताओं के घरों पर भोजन करने के निर्देश केंद्रीय टीम ने दे रखे हैं।

मंगलवार को शहर के दक्षिण विधानसभा इलाके में धरमलाल कौशिक ने नुक्कड़ सभा भी ली। इस विधानसभा इलाके से विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी साथ रहे उन्होंने सभा में आए कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा। अब प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा इसी तरह से सक्रिय हो रही है। पूरे प्रदेश में इसी तहर की सभाएं और कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकातों का दौर चल पड़ा है।

बृजमोहन बोले कोई काम नहीं हुआ
पूर्वमंत्री बृजमोहन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने पूरे 4 साल झूठ बोलने का काम किया और विकास का काम एक भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि यहां तो नगर निगम में भी इनकी सरकार है। रायपुर में कुछ काम हुआ है क्या..? ना सड़कें बनी, ना स्कूल बने, न अन्य विकास के काम हुए, बस अड्डा तक जो हमने बनवाया जिसका फीता इन्होंने काटा। उसे भी इन लोगों ने बर्बाद कर दिया। बस अड्डा अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पार्किंग में वसूली हो रही है, नशे की तमाम चीजें बेची जाती हैं।

कौशिक ने कहा- कांग्रेसी झूठे
धरमलाल कौशिक ने इस सभा के दौरान कहा कि, 4 साल में रायपुर की सारी सड़कें उखड़ी, एक भी नया हाई स्कूल नहीं खुला। 15 साल में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 33 हजार करोड़ कर्ज लिए, कांग्रेस के काल में 4 सालों में 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया और विकास के एक भी कार्य नहीं किए। कांग्रेस के लोग विकास के नाम पर झूठ बोलते हैं।

जामवाल सुना रहे जामवंत की कहानी
भाजपा किस तरह से कार्यकर्ताओं को जगाने में जुटी है इसकी बानगी इस किस्से से समझिए। हाल ही में विधानसभा लैलूंगा ,धरमजयगढ एवं रायगढ़ की बैठक हुई। बैठक लेने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय पहुंचे थे।

अजय जामवाल ने अपने भाषण में रामायण के प्रसंग से शुरुआत की जिसमें उन्होंने कहा- जामवंत जी ने समुद्र पार करने के लिए हनुमान जी को उनकी शक्ति का स्मरण कराया था ठीक उसी तरह आज मैं आप लोगों को आपकी कार्य करने की शक्ति को स्मरण कराने आया हूं आप श्रेष्ठ कार्यकर्ता हैं और अपनी श्रेष्ठता से आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूर्ण रूपेण सक्षम हैं।

23 दिसंबर तक चंदेल कोरबा जिले में
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यक्रम के तहत दिनांक 19 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक कोरबा लोकसभा में रहेंगे। दिनांक 21 दिसम्बर को मनेन्द्रगढ़, दिनांक 22 एवं 23 दिसम्बर को कोरिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे तथा जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

इसके बाद चंदेल 24 और 25 दिसम्बर को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। दिनांक 26 दिसम्बर को जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिनांक 27 से 30 दिसम्बर तक कोरबा जिले के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

राजनांदगांव में होने वाली है बड़ी बैठक
विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी के लिए भाजपा की कसरत शुरू हो गई है। 24 व 25 दिसंबर को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजनांदगांव जिले में होगी। दो दिवसीय बैठक में चुनावी तैयारी का शंखनाद किया जाएगा। दो दिवसीय बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होने वाले हैं।
भाजपा बैठक की शुरुआत अपने ग्राउंड जीरो याने शक्ति केंद्रों से कर रही है। पार्टी के बड़े नेता बूथ प्रभारी, कार्यकर्ता, सदस्यों से चर्चा करेंगे और पार्टी की अगली तैयारी की रुपरेखा को साझा करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी की जंबो बैठक राजनांदगांव के अनंत पैलेस में होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे…
 25 June 2026
सरगुजा, सरगुजा जिले के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का…
 25 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़ अपनी सरकार और संगठन की अंदरूनी खींचतान पर…
 25 June 2026
दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की सोशल वर्कर डॉ. बुधरी ताती को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्होंने बस्तर के बीहड़ों में 35 साल तक पैदल सफर तय कर 545…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र बोस कन्या…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से…
 25 June 2026
बलौदाबाजार . जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्धारित मानकों के…
 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
Advt.