Select Date:

महिलाओं को धोखा देकर महतारी हुंकार रैली के लिए भीड़ जुटाई भाजपा

Updated on 14-11-2022 05:14 PM
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि समाचार पत्रों इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि भाजपा ने महतारी हुंकार रैली में भीड़ इक_ा करने के लिए प्रदेश की महतारियो के साथ छल किया धोखा किया उन को गुमराह किया। कई शहरों की महिलाओं ने खुले तौर पर शिकायत किया है कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष और नेताओं ने उन्हें रायपुर में प्रवचन सुनाने ले जाने की बात कही थी और धोखा देकर बिलासपुर ले गए और वहां महतारी हुंकार रैली में जबरदस्ती बैठाया गया उनके लिए खाने-पीने का कोई प्रबंध नहीं था पानी की व्यवस्था नहीं थी और महिलाओं को जो साड़ी देने का वादा किया गया था वह साड़ी भी उनको नही दिया गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी महिलाओं के मूल मुद्दे पर चर्चा करने से भागती नजर आई प्रदेश और देश की महिलाएं इस बात की उम्मीद कर रही थी की स्मृति ईरानी बिलासपुर में महंगाई के खिलाफ हुंकार भरेगी महिलाओं की हक की बात करेगी महिलाओं की रोजगार की बात करेगी लेकिन महिलाओं के हाथ निराशा ही लगी स्मृति ईरानी महंगाई बढ़ती बेरोजगारी और महिलाओं के हक की बात करने से बचती रही है। और भाजपा नेताओं के आदत के अनुसार स्मृति ईरानी सिर्फ गांधी परिवार पर झूठे फर्जी आरोप लगाकर स्वयं को बड़े नेता बनाने की कोशिश करती रही। प्रदेश की महिला स्मृति ईरानी और भाजपा के महिला विरोधी चरित्र को पहचान गई और सोशल मीडिया में भाजपा का झूठ फरेब और धोखा का पदार्फाश भी हो गया।

ठाकुर ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही जनता को धोखा देना है धोखा देकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना है जो भाजपा महतारीयो की सम्मान की बात करती है महतारियो की हक की आवाज उठाने के बात करती है वहीं भाजपा ने अपने आंदोलन में शामिल होने के लिए महतारीयो के साथ धोखा किया छल किया है भाजपा में कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं रहा है भाजपा की जहां जहां राज्य सरकारें हैं वहां महिलाओ के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं महिलाओं के साथ अभद्रता हो रही है महिलाओं के साथ हिंसा हो रही है बलात्कार की घटनाएं हो रही है और बलात्कारियों को बचाने के लिए भाजपा  नेता झंडा लेकर सड़कों पर उतरते हैं गुजरात में भी 11 बलात्कारियों को जेल से रिहा किया गया तो भाजपा से जुड़े नेता उनके चरण वंदना कर रहे थे उनको मिठाई खिला रहे थे भाजपा असल मायने महिला विरोधी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.