340 रुपये के करीब हो सकती है बीकाजी फूड्स की लिस्टिंग
बाजार के जानकारों का कहना है कि बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods) के
शेयर पिछले 3 दिन से ग्रे मार्केट में 35-40 रुपये के प्रीमियम रेंज में
ट्रेड कर रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बीकाजी फूड्स के
शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 40 रुपये की रेंज में रहता है तो कंपनी के
शेयरों की लिस्टिंग 340 रुपये के करीब हो सकती है। यानी, इनवेस्टर्स को
डबल डिजिट प्रीमियम का फायदा मिल सकता है।