एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर सबसे बड़ा खुलासा, ऋषभ पंत और इस शख्स को एक वर्ष पहले से थी जानकारी
Updated on
13-01-2023 06:36 PM
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी को खेल के इतिहास में सबसे महान कप्तानों में शामिल किया जाता है। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कप्तान के रूप में सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने 2007 में टी20 विश्व कप जीत, 2011 में वनडे विश्व कप जीत और दो साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपनी कप्तानी के दौरान दो बार ICC टेस्ट गदा भी हासिल की।
धोनी ने 2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास लिया था और 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल उनका आखिरी मैच था। इस मैच के दौरान ही उन्होंने रिटायरमेंट का मन बना लिया था और इसका संकेत ऋषभ पंत और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर को दी थी। अब इस बारे में श्रीधर ने एक बड़ा खुलासा किया है। श्रीधर ने बताया कि कैसे धोनी ने ऋषभ पंत के साथ बातचीत में वास्तव में संकेत दिया था कि उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला। पंत बाद में टीम में उनका रिप्लेसमेंट बने।
श्रीधर ने बताया- मैं अब यह खुलासा कर सकता हूं कि कैसे धोनी ने अपनी रिटायरमेंट को लेकर संकेत दिए थे। मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारे विश्व कप सेमीफाइनल में रिजर्व डे की सुबह मैं ब्रेकफास्ट हॉल पहुंचने वाला पहला व्यक्ति था। मैं अपनी कॉफी पी रहा था जब एमएस और ऋषभ अंदर आए। अपना सामान उठाया और मेरे टेबल पर बैठ गए। श्रीधर ने यह खुलासा 'कोचिंग बियॉन्ड- माई डेज विद द इंडियन क्रिकेट टीम’ किया है।
उन्होंने आगे बताया- ऋषभ ने एमएस से हिंदी में कहा- भैया, कुछ लड़के आज ही अकेले में लंदन जाने की योजना बना रहे हैं। क्या आप इंटरेस्टेड हैं? एमएस ने जवाब दिया- नहीं, मैं टीम के साथ अपनी आखिरी बस ड्राइव को मिस नहीं करना चाहता।' श्रीधर ने आगे कहा कि उन्होंने धोनी के सम्मान की वजह से इस बारे में किसी से यह बातचीत शेयर नहीं की। इस बारे में मैंने रवि, अरुण, यहां तक कि अपनी पत्नी से भी एक शब्द नहीं कहा।
भारत विश्व कप का सेमीफाइनल 18 रनों से हार गया था, जिसमें धोनी का रन आउट होना खेल का निर्णायक क्षण था। पूर्व भारतीय कप्तान ने 72 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी, लेकिन नौ गेंदों में जीत के लिए 24 और रनों की जरूरत थी तब वह रन आउट हो गए थे।
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…