हार्दिक पंड्या को बड़ी जिम्मेदारी, नए तेज गेंदबाजों को मौका... श्रीलंका सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया
Updated on
28-12-2022 08:19 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (IND vs SL) की घोषणा हो गई है। 3 जनवरी से भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। 10 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी। कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश दौरे पर चोटिल हुए थे। इसकी वजह से वह टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी करेंगे। वनडे सीरीज से रोहित मैदान पर वापसी करने वाले हैं। हम आपको बताते हैं इस टीम चयन में 5 खास बातें क्या रहीं?
हार्दिक वनडे के उपकप्तान
हार्दिक पंड्या को भारतीय वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वह केएल राहुल की जगह रोहित शर्मा के डिप्टी होंगे। इससे साफ है कि बीसीसीआई हार्दिक को भविष्य के कप्तान के रूप में देख रही है। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने आईपीएल का पिछला सीजन जीता था। उसके बाद से ही वह कप्तानी की दावेदारी में आगे हो गए थे।
धवन का करियर खत्म?
शिखर धवन भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते थे। लेकिन उन्हें इस टीम से बाहर कर दिया गया है। शुभमन गिल ने सलामी बल्लेबाज के रूप में शानदार खेल दिखाया था। इसके साथ ही ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया। वहीं धवन ने 2019 के बाद शतक ही नहीं लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट से 80 से नीचे चला गया था। अब शायद ही उन्हें फिर भारत के लिए खेलने का मौका मिले।
सूर्यकुमार को टी20 की उपकप्तानी
दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का उपकप्तान बना दिया गया है। रणजी में मुंबई की कप्तानी कर चुके सूर्या का टी20 में कोई जोड़ नहीं है। वह इस फॉर्मेट में भारत के साथ ही दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिल गई है।
वनडे-टी20 टीम से ड्रॉप पंत
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार वनडे के साथ ही टी20 की टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में शतक लगाने के बाद से पंत सफेद गेंद क्रिकेट में लगातार फ्लॉप रहे हैं। उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में भी टी20 में मौका दिया गया, लेकिन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अब उन्हें वनडे और टी20 दोनों टीमों से बाहर कर दिया गया है।
टी20 में दो नए तेज गेंदबाज
टी20 टीम में दो युवा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और शिवम मावी को जगह मिली है। दोनों पहली बार टी20 टीम का हिस्सा बने हैं। मावी घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और मुकेश बंगाल के लिए खेलते हैं। इससे साफ इनके अलावा टी20 टीम में उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह भी हैं। इससे साफ है कि टीम इंडिया टी20 में युवा गेंदबाजी लाइनअप तैयार करने पर जोर दे रही है।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…