Select Date:

बैंक IPO को लॉन्चिंग से पहले बड़ी राहत, रोक लगाने की मांग खारिज

Updated on 03-09-2022 06:23 PM
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की लॉन्चिंग 5 सितंबर को होने वाली है। इससे पहले ही आईपीओ पर रोक लगाने की मांग को लेकर कुछ निवेशकों ने प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) का रुख किया था। निवेशकों की मांग थी कि आईपीओ पर रोक लगा दी जाए लेकिन सैट ने याचिका को खारिज कर दिया है।

6 निवेशकों की याचिका: न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक छह विदेशी संस्थागत निवेशक शेयरधारकों ने याचिका दायर की थी। इन सभी सदस्यों के पास बैंक की सामूहिक रूप से 23.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है। छह विदेशी निवेशकों में से रॉबर्ट एंड अर्डिस जेम्स कंपनी की बैंक में 4.95 प्रतिशत, स्टारशिप इक्विटी होल्डिंग्स की 4.72 प्रतिशत, सबकॉन्टिनेंटल इक्विटी की 4.64 प्रतिशत, ईस्ट रिवर होल्डिंग्स की 3.72 प्रतिशत, स्विस रे इन्वेस्टर्स मॉरीशस की 1.90 प्रतिशत और एफआई इन्वेस्ट मॉरीशस की 1.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इस बीच, निजी क्षेत्र के बैंक ने बताया कि उसने अपने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 363 करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक राशि जुटाई है। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी ने एंकर निवेशकों को 510 रुपये के भाव पर 71.28 लाख इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया है, जो 363.53 करोड़ रुपये बैठता है। बता दें कि करीब 100 साल पुराने बैंक ने अपने 832 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्रति शेयर 500-525 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। आईपीओ पांच सितंबर को खुलकर सात सितंबर को बंद होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.