SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब इस सर्विस के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं
Updated on
18-09-2022 06:34 PM
अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए
अच्छी खबर है। भारत के सबसे बड़े लेंडर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मोबाइल
फंड ट्रांसफर पर SMS शुल्क माफ करने की घोषणा की है। एसबीआई ने जानकारी दी
कि यूएसएसडी सेवाओं (USSD service) का उपयोग करके ग्राहक अब बिना किसी
अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं।
SBI ने क्या कहा?
एसबीआई ने ट्वीट कर कहा है, “मोबाइल फंड ट्रांसफर पर अब एसएमएस शुल्क माफ!
ग्राहक अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं।''
इसमें आगे कहा गया है कि ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के सेवाओं का लाभ
उठा सकते हैं, जिसमें पैसे भेजने, रिक्वेस्ट मनी, अकाउंट बैलेंस, मिनी
स्टेटमेंट और यूपीआई पिन बदलना शामिल हैं।
यूएसएसडी क्या है?
यूएसएसडी या अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा का उपयोग आमतौर पर टॉक
टाइम बैलेंस या खाता जानकारी की जांच करने और मोबाइल बैंकिंग लेनदेन के
लिए किया जाता है। यह सर्विस फीचर फोन पर काम करती है। इस फैसले से फीचर
फोन वाले ग्राहकों को फायदा होगा। बता दें कि देश के 1 अरब से अधिक मोबाइल
फोन उपयोगकर्ताओं में से 65% से अधिक फीचर फोन वाले ग्राहक शामिल हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…