Select Date:

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

Updated on 20-08-2022 06:10 PM
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोना 378 रुपए सस्ता होकर 51,802 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 16 अगस्त को ये 52,180 रुपए पर था।
56 हजार के नीचे आई चांदी

इस हफ्ते चांदी की कीमत में 2 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 57,905 रुपए पर थी जो अब 55,881 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 2,024 रुपए कम हुई है।

सोने की मांग बड़ी
इस साल अप्रैल से जुलाई के बीच मांग बढ़ने के चलते देश में सोने का आयात 7.5% बढ़कर 12.9 अरब डॉलर (1.03 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच गया। बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 12 अरब डॉलर (95.90 हजार करोड़ रुपए) का सोना आयात किया गया था। शुक्रवार को जारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से जुलाई के बीच जेम्स-ज्वैलरी का निर्यात 7% बढ़कर 13.5 अरब डॉलर (1,07,841 करोड़ रुपए) का हो गया।

अच्छे मानसून से सोने को मिलेगा सर्पोट
एक्‍सपर्ट का मानना है कि इस साल मानसून अच्छा है ऐसे में आने वाले सोने को इसका सपोर्ट मिलेगी। इससे सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है। ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने की खपत बढ़ने की उम्‍मीद है, जिसका सीधा असर उसकी कीमतों पर पड़ेगा और घरेलू बाजार में भी सोना महंगा हो जाएगा। चांदी की इंडस्ट्रियल मांग लगातार बढ़ रही है, जो आने वाले समय में इसकी कीमतों में एक बार फिर इजाफा कराएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.