101 साल पुराने इस बैंक के IPO में लगाया है दांव जानिए कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग
Updated on
11-09-2022 06:24 PM
101 साल पुराना प्राइवेट बैंक, तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक
का ₹831.60 करोड़ का आईपीओ (IPO) पूरी तरह से सब्सक्राइब की गई है। इस
आईपीओ के लिए रिटेल और हाई नेटवर्थ वाले निवेशकों का जबरदस्त रिस्पाॅन्स
रहा। पब्लिक ऑफर का प्राइस बैंड ₹500 से ₹525 प्रति इक्विटी शेयर था।
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के इस सप्ताह स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होने
की उम्मीद है। रविवार को आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगभग ₹5
प्रति इक्विटी शेयर है।
इतने रुपये पर शेयरों की लिस्टिंग होने की उम्मीद
₹5 प्रति शेयर के जीएमपी के साथ तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक को ₹530 प्रति
शेयर के प्रीमियम पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। (ऊपरी प्राइस बैंड ₹525
प्रति शेयर प्लस ₹5 प्रति शेयर जीएमपी)।आईपीओ 5 सितंबर को किया था लॉन्च
आपको बता दें कि यह आईपीओ 5 सितंबर से 7 सितंबर तक लॉन्च किया गया था। इसका
संभावित अलाॅटमेंट डेट 12 सितंबर है और 14 सितंबर को बोलीदाताओं के डीमैट
खाते में जमा होने की उम्मीद है। इक्विटी शेयरों के आवंटन की जांच
रजिस्ट्रार की वेबसाइट लिंक इनटाइम इंडिया या बीएसई की वेबसाइट पर की जा
सकती है।1921 में हुई थी बैंक की शुरुआत
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (TMB) आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपनी कोर
कैपिटल बढ़ाने और फ्यूचर कैपिटल रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने में करेगा।
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, देश के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंकों में
से एक है। इसकी हिस्ट्री 101 साल की है। यह बैंक साल 1921 में Nadar Bank
के रूप में शुरू हुआ था। बैंक, माइक्रो-स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज,
एग्रीकल्चरल और रिटेल कस्टमर्स को कई तरह की सर्विसेज उपलब्ध कराता है।
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, 509 ब्रांचेज ऑपरेट करता है, जिसमें से 369
ब्रांचेज तमिलनाडु में ही हैं। बैंक के बिजनेस में होम स्टेट ब्रांचेज का
70 पर्सेंट से ज्यादा योगदान है। फाइनेंशियल ईयर 2022 में बैंक को नेट इनकम
8212 करोड़ रुपये थी।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…