Select Date:

बेन स्टोक्स की सलाह- 40 ओवर का वनडे मैच

Updated on 24-08-2022 06:37 PM

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने सलाह दी है कि इस फॉर्मेट को 50 की बजाय 40 ओवर का किया जा सकता है। या ICC दूसरा तरीका भी निकाल सकता है। उन्होंने IPL में खेलने को लेकर कहा कि वे इंग्लैंड का कैलेंडर देखकर तय करेंगे कि उन्हें IPL 2023 में खेलना है या नहीं।

31 साल के स्टोक्स ने वर्कलोड का हवाला देते हुए वनडे से संन्यास लिया था। उन्होंने कहा था कि तीनों फॉर्मेट खेलना मुमकिन नहीं है। इसके बाद कई दिग्गजों ने कहा था कि वनडे क्रिकेट खत्म हो रहा है।

मेंटल हेल्थ के कारण 5 महीने ब्रेक लिया था
स्टोक्स ने मेंटल हेल्थ के कारण 2021 में 5 महीने का ब्रेक लिया था। उन पर एक डॉक्यूमेंट्री जल्द आने वाली है। इसी सिलसिले में उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करिअर पर बातचीत की। उन्होंने कहा, 'उस वक्त मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं अपनी भावनाओं को एक कांच की बोतल में डालता जा रहा था। एक समय बाद वो बोतल पूरी तरह से भर के चकनाचूर हो गई।'

स्टोक्स के लिए पिछले कुछ साल तनाव से भरे हुए बीते। 2020 में उनके पिता की कैंसर के कारण मौत हो गई।

स्टोक्स बोले- मुझे सहारे की जरूरत थी
स्टोक्स ने कहा, 'मेरे जीवन के सबसे बड़े प्रेरणा स्त्रोत हमेशा के लिए मुझे छोड़कर चले गए थे। मुझे जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए किसी सहारे की जरूरत थी।' इस सबका स्टोक्स के ऊपर काफी गहरा प्रभाव पड़ा था। वो खुद को और क्रिकेट को उनके जीवन में आने वाली मुश्किलों के लिए दोषी समझने लगे। एक समय तो वे क्रिकेट से नफरत तक करने लगे थे। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने जीवन में आए उतार-चढ़ाव को जीवन का हिस्सा मानकर आगे बढ़ने का फैसला लिया और मैदान पर वापसी की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
 30 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
 30 May 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…
Advt.