Select Date:

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने शाहिद अफरीदी की बोलती की बंद

Updated on 05-11-2022 05:31 PM

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से बस एक जीत दूर है। टीम ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम से 5 रन से हराया। हालांकि इस मैच में बारिश की वजह से मैच कुछ देर के लिए रुका था, लेकिन बारिश के थमने पर मैच फिर शुरू हुआ था, जिसके बाद टीम इंडिया ने दमदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। हालांकि भारत की जीत पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पचा नहीं पाए और आईसीसी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था चाहती है कि भारत हर हाल में सेमीफाइनल खेले, इस वजह से मैदान गीला होने के बावजूद मैच फिर से शुरू करवाया। अब बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अफरीदी के विवादित आरोपों पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आईसीसी द्वारा "हर टीम के साथ समान व्यवहार किया जाता है।"


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हाल ही में दावा किया था कि आईसीसी चाहता है कि टीम इंडिया 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में किसी भी कीमत पर पहुंचे। उनका ये विवादित बयान भारत-बांग्लादेश मैच के बाद आया है।

बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, ''सही नहीं है। मुझे नहीं लगता कि आईसीसी हमारा पक्ष लेता है। सभी के साथ एक जैसा व्यवहार होता है। ऐसा कोई तरीका नहीं जिससे आप ऐसा कह सकें। हमें अन्य टीमों से क्या अलग मिलता है? भारत क्रिकेट में एक बड़ा पावरहाउस है लेकिन हम सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता है।''


इससे पहले शाहिद अफरीदी ने आईसीसी पर बीसीसीआई का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए समा टीवी से कहा, ''आपने देखा कि मैदान कितना गीला था। लेकिन ICC का झुकाव भारत की ओर है। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत किसी भी कीमत पर सेमीफाइनल में पहुंचे। अंपायर भी वही थे जिन्होंने भारत बनाम पाकिस्तान मैच में अंपायरिंग की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंपायर का पुरस्कार मिलेगा।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.