Select Date:

बांग्लादेशी फैंस ने अश्विन से पंगा लेकर की बड़ी मिस्टेक, फिरकी मास्टर ने कर दी गजब बेइज्जती

Updated on 26-12-2022 06:40 PM

भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच दूसरे टेस्ट में कांटे की टक्कर देखने को मिली. दोनों टीमों ने इस मुकाबले में जीत के लिए एड़ी तक का जोर लगा दिया था. लेकिन टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर आर अश्विन (R Ashwin) ने अंत में मैच की दिशा और दशा को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था. जिसके बाद जीत अंत में भारत की झोली में रही. मैच के नायक रहे अश्विन ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड के साथ ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की. इस पोस्ट ने बांग्लादेशी फैंस के लिए जले पर नमक छिड़कने का पूरा काम किया.

दरअसल, अश्विन को मैच विनिंग परफार्मेंस के कारण मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया था. यह चीज मेजबान टीम के फैंस को रास नहीं आई. एक फैन ने ट्विटर पर अश्विन को ट्रोल करने का प्रयास किया. लेकिन फिरकी मास्टर ने एक झटके में उसकी गजब बेइज्जती कर दी और उसका मुंह बंद हो गया. निबराज रमजान नाम के एक बांग्लादेशी यूजर ने लिखा था कि ‘आपको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मोमिनुल हक को देना चाहिए था जिन्होंने कैच को गिरा दिया था. यदि वह कैच ले लेते तो भारत 89 रन पर ही सिमट जाता.’ जिसके बाद फिरकी मास्टर ने एक झटके में उसकी बोलती बंद कर दी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.