Select Date:

आज फिर बरसेंगे बदरा, महाराष्ट्र-बंगाल-ओडिशा समेत इन हिस्सों में बारिश के आसार, कई जगह ऑरेंज अलर्ट

Updated on 11-09-2022 05:34 PM
दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत देश के दूसरे इलाकों में भी रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा तटों से दूर पश्चिम-मध्य और उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना रहा है। इससे आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ ही पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में विभाग ने यहां के लोगों को सतर्क रहने की सलाह जारी की है। आईएमडी ने तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा के कई इलाकों में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र को लेकर भी चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि अगले पांच दिन के दौरान इन दोनों राज्यों में भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश का सिलसिला अगले तीन दिन तक जारी रहने का अनुमान है।

14 सितंबर तक बंगाल में भारी बारिश का अनुमान
IMD ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 14 सितंबर तक पूरे पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 12 सितंबर से 14 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। विभाग ने 11 और 12 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने अगले 36 घंटों में पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के आसपास 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। मछुआरों को सोमवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

ओडिशा के कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मल्कानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगडा, कालाहांडी, कंधमाल, गजपति, गंजम, खुर्दा, नयागढ़ और कटक जिलों में कुछ स्थानों पर 11 सितंबर को बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम कार्यालय ने गंजम, गजपति, कंधमाल, कालाहांडी, नबरंगपुर, रायगडा, बोलांगीर, कोरापुट, बौध और नयागढ़ जैसे 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (20 सेमी तक बारिश) जारी किया है। 20 अन्य जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो चेतावनी जारी की गई है।
 
दिल्ली में अगले पांच दिनों में और बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। शनिवार को मुखर्जी नगर, जीटीबी नगर, विजय नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी और कश्मीरी गेट सहित तमाम इलाकों में हल्की से बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अगले पांच दिनों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। बीती शाम करीब साढ़े छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 107 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

राजस्थान में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद
राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में कई जगह हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। अभी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। अगले दो-तीन दिन कोटा और उदयपुर संभाग के अधिकतर स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर जिलों में आगामी दो-तीन दिन कमजोर मानसून गतिविधियां जारी रहने तथा केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने का अनुमान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.