ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, मिचेल स्टार्क भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर, यहां देखें पूरा स्क्वॉड
Updated on
11-01-2023 07:39 PM
नई दिल्ली: युवा सनसनी टॉड मर्फी को भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जगह मिली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 9 फरवरी से शुरू हो रहे भारत दौरे के लिए 18 खिलाड़ियों के दल की घोषणा की है। इंजर्ड तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क स्क्वॉड में जरूर हैं, लेकिन वह नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। इस टूर पर ऑस्ट्रेलिया ने अनकैप्ड विक्टोरियाई ऑफस्पिनर टॉड मर्फी सहित चार स्पिनर्स को मौका दिया है।
स्टार्क की अंगुली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गई थी, जिसके बाद वह सिडनी में श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए थे। स्टार्क दिल्ली में दूसरे टेस्ट से पहले टीम में शामिल नहीं होंगे। कैमरन ग्रीन, जो उंगली की चोट से उबर रहे हैं, पहले टेस्ट से पहले टीम के साथ यात्रा करेंगे। जैसा कि अनुमान लगाया गया था, चयनकर्ताओं ने नाथन लियोन, एश्टन एगर, मिशेल स्वेपसन और मर्फी सहित चार स्पिनरों को जगह दी है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम इस सीरीज के बाद तीन मैच की वनडे श्रृंखला भी होनी है, जिसके लिए टीम का ऐलान बाद में होगा। भारतीय टीम भी अभी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। टीम की घोषणा में वक्त है।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…