Select Date:

CPL 2022 में सुनाई दी 'बेबी ABD' के बल्ले की गूंज

Updated on 23-09-2022 06:01 PM

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2022 में गुरुवार रात साउथ अफ्रीका के उभरते सितारे डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले की गूंज सुनाई दी। 19 साल के इस खिलाड़ी को 'बेबी ABD' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में एबी डी विलियर्स की झलक देखने को मिलती है। किरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ इस युवा खिलाड़ी ने 6 गेंदों पर 5 छक्के जड़ 30 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 500 का था। ब्रेविस की यही पारी त्रिनबागो नाइट राइडर्स की हार की वजह भी बनी।

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। खराब शुरुआत के बाद शेरफेन रदरफोर्ड टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के करीब ले जा रहे थे। लेकिन अंत में टीम को कुछ ऐसी पारी की दरकार थी जो स्कोर को 150 के पार ले जा सके। यह काम ब्रेविस ने किया। 18 ओवर के बाद जहां टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन था, वहीं 20 ओवर के बाद यह स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन पहुंच गया। यानि कि अंतिम दो ओवर में सेंट किट्स ने 51 रन बनाए जिसमें 30 रनों का योगदान अकेले ब्रेविस ने दिया।

19वां ओवर लेकर आए अकील होसिन की आखिरी तीन गेंदों पर ब्रेविस ने छक्कों की हैट्रिक लगाई, वहीं आखिरी ओवर की डुपाविलॉन को आड़े हाथों लिया और दो और छक्के जड़े। ब्रेविस के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 50 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 78 रनों की शानदार पारी खेली। 

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 156 ही रन बना सकी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.