दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक शख्स से 30 हजार US डॉलर और 300 दिरहम बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान दीपक जेरमदास तेजवानी के रूप में हुई है। CISF के PRO के मुताबिक, बरामद डॉलर और दिरहम को एक बैग में छिपाकर लाया गया है। इसकी वैल्यू 25 लाख रुपए है। CISF अधिकारियों के मुताबिक, दीपक जेरमदास तेजवानी पूछताछ में इतनी ज्यादा करेंसी लाने को लेकर कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद उसे कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया।