बाबर आजम भी पाकिस्तान को नहीं दिला पाए जीत, कॉन्वे ने लगाई गेंदबाजों की क्लास
Updated on
12-01-2023 09:00 PM
कराची: पाकिस्तान को न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में करारी हार मिली। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 79 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। डेवॉन कॉन्वे की शतकीय पारी की मदद से पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 261 रन बनाए। जवाब में कप्तान बाबर आजम के अलावा पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज फेल रहे और टीम की पारी 182 रनों पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड की इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
कॉन्वे-विलियमसन की बड़ी साझेदारी
न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और फिन एलेन सिर्फ एक रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद डेवॉन कॉन्वे और कप्तान केन विलियमसन ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 181 रनों की बड़ी साझेदारी बनाई। कॉन्वे ने वनडे का दूसरा शतक लगाते हुए 92 गेंदों पर 101 रन बनाए। उनके आउट होते ही टीम की पारी पटरी से उतर गई। डैरेल मिशेल (5) और टॉम लाथन (2) एक ही ओवर में मोहम्मद नवाज का शिकार बने।
केन विलियमसन भी 85 रनों की पारी खेलने के बाद नवाज की गेंद पर हो हो गए। निचले क्रम में मिचेल सैंटनर ने 37 रनों की पारी खेली। किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं निभाया और न्यूजीलैंड की पारी आखिरी ओवर में 261 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए नवाज ने 4 जबकि नसीम शाह ने 3 विकेट लिये।
182 रनों पर सिमटी पाक की पारी
पाकिस्तान की शुरुआत भी बेहद खराब रही। फखर जमान खाता खोले बिन टिम साउदी की गेंद पर आउट हुए। इमाम उल हक भी सिर्फ 6 रन ही बना सके। 9 रन पर दो विकेट गिरने के बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 55 रनों की साझेदारी बनाई। रिजवान 50 गेंद पर 28 रन बनाकर बोल्ड हो गए। बाबर ने एक छोर संभालकर रखा लेकिन न्यूजीलैंड दूसरी छोर से लगातार विकेट लिये।
बाबर आजम ने अर्धशतक पूरा किया और 9वें विकेट के रूप में 79 रन बनाकर स्टंप हुए। 114 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। हारिस राउफ के विकेट के साथ ही टीम की पारी 182 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने मैच को 79 रनों से जीता। ईश सोढ़ी और टिम साउदी को 2-2 विकेट मिले।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…