Select Date:

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज पर सबसे बड़ी जीत:दूसरे मुकाबले को 419 रनों से जीता

Updated on 12-12-2022 06:36 PM

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर टेस्ट की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उसने टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 419 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही टीम ने 2 मुकाबलों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। 53 साल पहले बिल लॉरी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने सर जो गैरी सोबर्स की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज को 14 फरवरी 1969 को सिडनी में 382 रनों से हराया था।

एडिलेड में रविवार को 5 दिवसीय मुकाबले के आखिरी दिन 497 के लक्ष्य का पीछा कर रही वेस्टइंडीज की टीम 77 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से शिवनारायण चन्द्रपाल के बेटे तेगनारायण चंद्रपाल ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 के आंकड़े को पार नहीं कर सका। मेजबान टीम की ओर से मिचेल स्टार्क, मिचेल निसार और स्कॉट बोल्डन ने एक समान 3-3 विकेट चटकाए। जीत के हीरो ट्रेविस हेड रहे। उन्होंने पहली पारी में 175 और दूसरी पारी में 38* रन बनाए। इन पारियों के लिए ट्रेविस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कंगारू टीम ने पहला टेस्ट 164 रनों से जीता था। यह सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल में टॉप पर है। उसके 75% हैं, जबकि 108 हैं। उसने चार सीरीज में आठ टेस्ट जीते हैं। जबकि 3 ड्रॉ रहे हैं। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।

ऑस्ट्रेलिया ने 199/6 पर घोषित की दूसरी पारी
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी 199/6 के स्कोर पर घोषित की थी। उसकी की ओर उस्मान ख्वाजा ने 45, ट्रेविस हेड ने 38, स्टीव स्मिथ ने 35, मार्नश लाबुशेन ने 31 और डेविड वार्नर ने 28 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 3 और रोस्टन चेज ने 2 विकेट लिए।

पहली पारी 511/7 पर घोषित की थी ऑस्ट्रेलिया ने
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली 511/7 रन पर घोषित की थी। उसकी ओर से मार्नस लाबुशेन ने 163 और ट्रेविस हेड ने 175 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 214 रन ही बना सकी थी। उसकी ओर से तेगनारायण चंद्रपाल 47 रन ही बना सके थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.